Sun, Nov 1, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

कौन है अलेक्जेंडर एलेक्स एलिक? जो नताशा स्टेनकोविक के साथ कैमरे में हुआ कैद

Who is mystery man Aleksandar Alex Ilic: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की पत्नी नताशा स्टेनकोविक एक शख्स के साथ नजर आ रही हैं. क्यूट कपल्स के बीच तलाक के अफवाहों के बीच यह वीडियो आग में घी डालने का काम कर रहा है. वैसे आप ज्यादा कुछ सोचे उससे पहले आपको बता दें कि इस शख्स का नाम अलेक्जेंडर एलेक्स एलिक है. एलेक्स को कथित तौर पर बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी का ब्वॉयफ्रेंड माना जाता है.

अब ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर यह शख्स कौन है और करता क्या है. तो बता दें कि अलेक्जेंडर एक एक जिम ट्रेनर होने के साथ-साथ पेशेवर एक्टर हैं. वह ‘गिरगिट’ जैसे वेब सीरीज में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुके हैं. ‘गिरगिट’ उनके बॉलीवुड करियर का डेब्यू वेब सीरीज भी था. हालांकि, लोगों के बीच एलेक्स एक्टिंग से ज्यादा अपनी फिटनेस के लिए मशहूर हैं.

मौजूदा समय में हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक के रिश्ते काफी गर्दिश में चल रहे हैं. सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें सामने आ रही हैं कि दोनों कपल्स में कुछ ठीक नहीं चल रहा है और जल्द यह तलाक ले सकते हैं. हालांकि, इन अफवाहों और अटकलों पर अबतक इस कपल्स की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है.

हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक ने मई 2020 में एक दूसरे का हाथ थामा था. मौजूदा समय में उनका एक बच्चा भी है. जिसका नाम अगस्त्य पंड्या है. अगस्त्य की उम्र 3 साल है.

 

 

पंड्या और नताशा के अलग होने की खबर ने तब जोर पकड़ा था जब नताशा ने सोशल मीडिया पर अपने सरनेम से पंड्या शब्द हटा दिया था. इसके बाद से आए दिन लोग इस कपल्स को लेकर तरह-तरह की अफवाहें सोशल मीडिया पर फैला रहे हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.