Sun, Nov 1, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

शादीशुदा होते हुए भी सलमान की गर्लफ्रेंड के प्यार में पड़ गए थे अजहरुद्दीन, पहली पत्नी को तलाक देना पड़ा था महंगा

Some Lesser Known Facts About The Most Controversial Captain Of India Mohammad Azharuddin

2 of 5

मोहम्मद अजहरुद्दीन की पहली पत्नी का नाम नौरीन था और वो हैदराबाद की रहने वाली थीं। अजहरुद्दीन ने नौरीन से 1987 में शादी की थी, जिनसे उनको 2 बेटे हुए। लेकिन शादी के 9 साल बाद नौरीन के होते हुए अजहर का अफेयर बॉलीवुड एक्ट्रेस संगीता बिजलानी के साथ हुआ। अजहर और संगीता के अफेयर के चर्चे हर तरफ होने लगे थे।
Some Lesser Known Facts About The Most Controversial Captain Of India Mohammad Azharuddin

3 of 5

संगीता बिजलानी से शादी करने के लिए अजहर ने अपनी पहली पत्नी नौरीन को तलाक दे दिया। उस वक्त अजहर को तलाक के हर्जाने के रूप में नौरीन को करीब 1 करोड़ रुपए देने पड़े थे। इस तलाक को उस वक्त देश का सबसे महंगा तलाक माना गया था। अजहर से तलाक के बाद नौरीन ने कनाडा बेस्ड बिजनेसमैन से शादी कर रचा ली।
Some Lesser Known Facts About The Most Controversial Captain Of India Mohammad Azharuddin

4 of 5

अजहर से एक्ट्रेस संगीता बिजलानी की मुलाकात एक विज्ञापन शूटिंग के दौरान हुई थी। इसके बाद मुलाकातों का सिलसिला चलता रहा और दोनों कई कार्यक्रमों के दौरान मिलते रहे। अजहर-संगीता ने एक-दूसरे को सालों तक डेट किया और फिर साल 1996 में शादी कर ली। लेकिन अजहर का रिश्ता संगीता के साथ भी नहीं चल सका। साल 2010 में अजहर-संगीता के बीच तलाक हो गया। खबर थी कि अजहर और बैडमिंटन प्लेयर ज्वाला गुट्टा के बीच अफेयर के चलते संगीता और उनका तलाक हुआ है। लेकिन इस बात को नकारते हुए अजहर ने बताया था कि वो अभी भी संगीता के साथ ही है।
विज्ञापन

Some Lesser Known Facts About The Most Controversial Captain Of India Mohammad Azharuddin

5 of 5

अजहर के क्रिकेट करियर की बात करें, तो वह एक अच्छे क्रिकेटर रहे हैं। मोहम्मद अजहरुद्दीन को 1986 अर्जुन अवार्ड और पद्मश्री पुरुस्कार से भी नवाजा जा चुका है। मोहम्मद अजहरुद्दीन उन पांच क्रिकेटरों में शामिल थे जिन्हे 1991 में क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए भी चुना गया था। उन्होंने अपने करियर का आखिर वनडे मैच पाकिस्तान के विरुद्ध सन 2000 में खेला था। इस मैच में अजहरुद्दीन मात्र 1 रन बनाकर आउट हो गए थे और पाकिस्तान इस मैच को 44 रन से जीत भी गया था। मोहम्मद अजहरुद्दीन की लाइफ बहुत ही उतर चढ़ाव वाली रही है। मोहम्मद अजहरुद्दीन के जीवन पर बॉलीवुड फिल्म ‘अजहर’ भी बनी है। जिसमें इमरान हाशमी ने मोहम्मद अजहरुद्दीन का रोल निभाया है।
NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.