Sun, Nov 1, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

9 साल के रिलेशनशिप के बाद मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का हुआ ब्रेकअप

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते का अंत हो गया है मलाइका और अर्जुन ने अपने 9 साल पुराने रिश्ते को तोड़ दिया है इस साल के आखिर में दोनों शादी करने वाले थे लेकिन पता चला है की शादी की दहलीज पर पहुंचने से पहले ही दोनों अलग हो गए हैं अर्जुन और मलाइका का रिश्ता टूटने की खबरें पहले भी कई बार सामने आईं लेकिन हर बार दोनों ने ऐसी खबरों का खंडन किया.

लेकिन अब मलाइका और अर्जुन से जुड़े करीबी लोगों ने कन्फर्म किया है कि दोनों अब अलग हो गए हैं पिंकविला को एक सूत्र ने बताया मलाइका और अर्जुन के बीच बहुत ही खास रिश्ता था और वो दोनों एक दूसरे के दिलों में एक खास जगह बनाए रखेंगे उन्होंने अलग होने का फैसला किया है और इस मामले में एक सम्मानजनक चुप्पी बनाए रखेंगे.

वो किसी को भी अपने रिश्ते को घसीटने ये उसका पोस्टमॉर्टम करने की परमिशन नहीं देंगे उनका एक लंबा प्यारभरा फलदायी रिश्ता था जो दुर्भाग्य से खत्म हो गया है इसका मतलब ये नहीं है कि उनके बीच कोई खटास है वो एक दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं पिछले कुछ सालों में उन्होंने अपने रिश्ते को बहुत सम्मान दिया है.

अलग होने का फैसला करने के बावजूद वो एक दूसरे को वैसा ही सम्मान देते रहेंगे वो सालों से इस रिश्ते में काफी सिरियस थे अर्जुन और मलाइका लंबे समय से साथ नहीं देखे गए हैं वरना अक्सर  मुंबई के किसी ना किसी रेस्ट्रॉन्ट में वीकेंड पर वो दिख जाया करते थे दोनों एक दूसरे के लिए अपना प्यार ज़ाहिर करने का कोई मौका नहीं छोड़ते थे.

दोनों ने खुलकर अपने रिश्ते को स्वीकार किया था अर्जुन कपूर के पिता बोनी कपूर भी दोनों की शादी के लिए राजी हो गए थे लेकिन अचानक इस रिश्ते का 9 साल किसी भी रिश्ते में रहकर उसे तोड़ना बहुत मुश्किल होता है अरबाज से तलाक लेने से पहले ही मलाइका अर्जुन को डेट करने लगी थी पहली बार दोनों के अफेयर की खबरें साल 2016 में आई थीं.

फिलहाल अर्जुन और मलाइका इस वक्त दुखी है लेकिन वह इस दुख को ज़ाहिर नहीं करना चाहते हैं उन्होंने इस ब्रेकअप पर चुप्पी साधने का फैसला किया है फिलहाल इस खबर पर आप क्या कहेंगे हमें कमेंट में जरूर बताएं

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.