Sun, Nov 1, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

10 साल छोटे कश्मीर जवान मुस्लिम पर आया इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का दिल, ध’र्म की दीवार तोड़ रचाई शादी

Politicians Love Story: राजनेताओं की लवस्टोरी की कड़ी में हम आज बात करेंगे उस खूबसूरत नेता की, जो कभी बॉलीवुड की ‘रंगीला गर्ल’ के नाम से मशहूर थीं।

जी हां हम यहां बात कर रहे हैं शिवसेना नेता और अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर की, जिन्होंने फिल्मी पर्दे पर तो धूम मचाई ही थी बल्कि सियासी गलियारों में भी उनकी एंट्री धमाकेदार हुई थी और उन्होंने साल 2019 में लोकसभा चुनाव भी लड़ा था।

हालांकि उनकी एंट्री तो कांग्रेस के टिकट पर हुई थी और उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था लेकिन इसके बावजूद उर्मिला मांतोडकर आज भी लगातार चर्चाओं में बनी ही रहती हैं।

फिल्म ‘मासूम’ से हुई थीं लोकप्रिय

मालूम हो कि 4 फरवरी 1974 को मुंबई में जन्मी उर्मिला मातोंडकर ने बतौर बाल कलाकार अपना फिल्मी करियर शुरू किया था, हिंदी दर्शक उन्हें फिल्म ‘मासूम’ से पहचानते थे। बतौर अभिनेत्री उन्होंने फिल्म ‘नरसिंहा’ से बॉलीवुड में कदम रखा था , फिल्म में उन्हें नोटिस तो किया गया था लेकिन उन्हें आशातीत सफलता मिली थी फिल्म ‘रंगीला’ से।

फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा की हिट फिल्म ‘रंगीला’ से उर्मिला मातोंडकर ने फिल्मी पर्दे पर तो धूम मचाई ही थी साथ ही इसके बाद दोनों की जोड़ी भी सफलता की बुलंदी पर पहुंच गई थी। इनकी बाद की फिल्में ‘दौड़’ और ‘सत्या’ भी सफल रही थीं लेकिन इसी दौरान उर्मिला और राम गोपाल वर्मा के अफेयर की खबरें आने लग गईं।

राम गोपाल वर्मा से उड़ी थी अफेयर की खबरें

और इसकी वजह से उर्मिला के करियर को नुकसान होने लग गया और एक टाइम ये हो गया था कि लोग उन्हें रामू की उर्मिला कहने लग गए थे और उन्हें दूसरे डायरेक्टर काम देने से कतराने लग गए थे, दोनों की शादी की भी खबरें उड़ीं लेकिन फिर ये रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया और देखते ही देखते ही उर्मिला फिल्मी दुनिया से गायब हो गईं।

उर्मिला ने साल 2016 में शादी करके चौंका दिया था

और फिर एक दिन अचानक से उर्मिला की शादी की खबर आई, दरअसल उर्मिला ने साल 2016 में अचानक ऐलान किया कि उन्होंने कश्मीरी बिजनेसमैन मोहसिन अख्तर मीर से शादी कर ली है।

बॉलीवुड बाला बन गईं कश्मीरी बहू

एक बॉलीवुड बाला अब कश्मीरी बहू बन चुकी थी और यही नहीं उर्मिला और मोहसिन की उम्र में करीब दस साल का अंतर भी है। उर्मिला की शादी ने बॉलीवुड में तहलका मचा दिया था और इसके बाद ही उर्मिला ने एक इंटरव्यू में कहा था कि ‘वो मोहसिन से साल 2014 में मनीष मल्होत्रा की भतीजी रिद्धि की शादी में मिली थीं और फिर एक दिन लगा कि दोनों लाइफ पार्टनर बन सकते हैं।’

‘ना तो उम्र का अंतर रोक पाया और ना ही धर्म की दीवार’

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ने पहली मुलाकात में ही एक-दूसरे को पसंद कर लिया था लेकिन उम्र और धर्म का अंतर दोनों को शायद एक होने से रोक रहा था लेकिन कहते हैं ‘ना प्यार तो प्यार है और उसके आगे सब बेकार है’ तो वहीं हुआ इन दोनों के साथ। दोनों को एक होने से ना तो उम्र का अंतर रोक पाया और ना ही धर्म की दीवार, आज दोनों एक-दूसरे के साथ खुशी-खुशी लाइफ व्यतीत कर रहे हैं।

साल 2019 में उर्मिला ने अपना सियासी सफर शुरू किया और कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव भी लड़ा लेकिन चुनाव हारने के बाद उर्मिला ने कांग्रेस छोड़ दी और साल 2020 में शिवसेना ( उद्धव ठाकरे गुट) ज्वाइन कर ली और इस वक्त बतौर शिवसेना नेता वो अपना राजनीतिक सफर आगे बढ़ा रही हैं।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.