Sun, Nov 1, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

दिल्ली मेट्रो में खड़े होकर एक-दूसरे से लिपट लिपलॉक करते रहे, वायरल वीडियो में फिर दिखी अश्लीलता

Couple Kissing In Delhi Metro Video Viral : दिल्ली मेट्रो में अ’श्लील’ता फैलाने का कई वीडियो अब तक वायरल हो चुके हैं और मेट्रो प्रबंधन बार-बार लोगों से अपील करता है कि वो किसी भी तरह की अ’श्ली’ल हरकत यात्रा के दौरान ना करें। लेकिन अब एक बार एक वीडियो वायरल हुआ है जिसे दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) का वीडियो बताया जा रहा है। इस वीडियो में एक कपल मेट्रो के अंदर लिपलॉक करता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देख कर कई प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। हालांकि, लाइव हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की सत्यता की कतई पुष्टि नहीं करता है।

वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि यह कपल मेट्रो के दरवाजे के पास खड़े हैं तथा एक-दूसरे से लिपटे हुए हैं और लिपलॉक में व्यस्त है। इस दौरान मेट्रो में कई अन्य यात्री भी यात्रा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना आनंद विहार मेट्रो स्टेशन के नजदीक हुई है। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इस कपल की आलोचना की है।

रवि कुमार नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा, ‘डीएमआरसी विभाग बहुत शर्मनाक…मेट्रो में कोई अच्छी फैमिली सफर नहीं कर सकती है क्योंकि वहां ये सब गंदी चीजें होती हैं। कोई रोकता नहीं। कुछ तो शर्म करो। इतनी अच्छी मेट्रो को लोग गंदा बना रहे हैं पर आप लोग यह सब देख रहे हैं। क्या इन आशिकों के लिए बनाई थी यह मेट्रो।’

आपको याद दिला दें कि दिल्ली मेट्रो में इस तरह की अ’श्ली’ल हरकत का यह कोई पहला वीडियो नहीं है जो वायरल हुआ है। इससे पहले भी एक कपल मेट्रो में फर्श पर बैठकर लिपलॉक करता नजर आया था। इससे पहले तो एक युवक दिल्ली मेट्रो की सीट पर बैठ कर ह’स्तमै’थुन तक करता नजर आया था। दिल्ली मेट्रो में छोटी स्कर्ट पहन कर डांस करने और मारपीट तथा गाली-गलौज के वीडियो भी पहले वायरल हो चुके हैं।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.