Sun, Nov 1, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

दिल्ली की वड़ा पाव गर्ल की चमकी किस्मत ! ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में आएंगी नजर

Bigg Boss OTT 3: सलमान खान के कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ को लेकर काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. लंबे समय से शो को लेकर कुछ ना कुछ अपेडट आ रही है. ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ को लेकर अब तक कई नाम भी सामने आ चुके हैं. सोशल मीडिया स्टार्स से लेकर यूट्यूबर और टीवी स्टार्स तक इस शो में नजर आ सकते हैं. वहीं अब शो को लेकर एक और नाम सामने आया है जिसे सुनकर आप के कान खड़े हो सकते हैं.

ये नाम कोई और नहीं बल्कि दिल्ली की वायरल गर्ल चंद्रिका गेरा दीक्षित हैं. जी हां, दिल्ली में वड़ा पाव का थेला लगाकर हर तरफ वायरल हुईं वड़ा पाव गर्ल की किस्मत चमक गई है. चंद्रिका को लेकर खबर है कि वो बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आ सकती हैं.

BB OTT 3 नजर आएंगी दिल्ली की वड़ा पाव गर्ल?
जूम की रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस ओटीटी 3 के मेकर्स ने वायरल वड़ा पाव गर्ल को शो के लिए अप्रोच किया है. हालांकि अभी तक उनका नाम शो के लिए फाइनल नहीं हुआ है. लेकिन अगर वड़ा पाव गर्ल शो में आती हैं तो शो में काफी धमाका देखने को मिलेगा. चंद्रिका अपने पंगों की वजह से काफी पॉपुलर हैं.

कौन हैं चंद्रिका गेरा दीक्षित
चंद्रिका गेरा दीक्षित वड़ा पाव गर्ल के नाम से जानी जाती हैं. चंद्रिका दिल्ली में मुंबई के वड़ा पाव का थेला लगाती हैं. उनकी एक वीडियो ने उन्हें सोशल मीडिया स्टार बना दिया है. चंद्रिका के कई बार पुलिस और एमसीडी वालों से झगड़े भी हो चुके हैं. आए दिन चंद्रिका की वीडियो वायरल होती रहती हैं जिसमें वो किसी न किसी से लड़ती झगड़ती नजर आती हैं. कुछ लोगों को उन्हें उनकी इस हरकत पर काफी ट्रोल भी करते हैं. वहीं कई लोग ऐसे हैं जो उनके वड़ा पाव के दीवाने हैं और हर रोज उनके 50 रुयपे का वड़ा पाव खाने पहुंचते हैं.

बता दें कि चंद्रिका गेरा इतनी वायरल हो गई हैं कि उन्हें कई न्यूज चैनल पर भी देखा गया है. कई चैनल्स ने उनका इंटरव्यू लिया. वहीं रोज ही उनके थेले पर कोई न कोई फूड व्लॉगर अपना कैमरा लेकर पहुंच जाता है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.