Mon, Nov 2, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

सांसद बनते ही कंगना रनौत को पड़ा थप्पड़, किसानों को खालिस्तानी कहने पर नाराज थी CISF जवान, देखें वीडियो

कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर महिला CISF गार्ड ने थप्पड़ जड़ दिया है। बताया जा रहा है कि वो एक्ट्रेस के किसान विरोधी बयान से नाराज थी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो महिला जवान कंगना के साथ बदसलूकी करती नजर आ रही है।

बताया जा रहा है कि CISF की जवान कंगना रनौत के किसानों को खालिस्तानी बताने वाले बयान से नाराज थी। अब एक्ट्रेस ने थप्पड़ मारने वाली महिला के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की है।

कंगना रनौत दो दिन पहले ही हिमाचल प्रदेश की मंडी से लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बनी हैं और अब उनके साथ ये घटना हो गई। बताया जा रहा है कि कंगना दिल्ली के लिए रवाना होने के लिए एयरपोर्ट पहुंची थीं और वहीं महिला जवान ने उनके साथ ये हरकत कर दी। फिलहाल सीआईएफ महिला जवान को हिरासत में ले लिया गया है।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.