Sun, Nov 1, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

दूसरे धर्म में शादी कर रहीं सोनाक्षी, जहीर संग रिश्ते पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरी मर्जी…

बॉलीवुड की गॉर्जियस और टैलेंटेड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. चर्चा है कि सोनाक्षी अपने ड्रीम मैन जहीर इकबाल संग 23 जून को निकाह करने वाली हैं.

सोनाक्षी ने शादी पर तोड़ी चुप्पी

zaheer 5

सोनाक्षी ने अब अपनी शादी की खबरों पर रिएक्ट किया है और सच बताया है. सोनाक्षी ने कहा कि वो शादी के सवालों या चर्चाओं पर इतना ध्यान नहीं देती हैं. 

iDiva को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में एक्ट्रेस बोलीं- मुझसे हमेशा शादी को लेकर सवाल किया जाता है. अब ऐसा हो गया है कि मैं एक कान से सुनती हूं और दूसरे कान से निकाल देती हूं.

पहली बात तो ये है कि इससे किसी और का कोई मतलब नहीं है. दूसरी बात ये है कि यह मेरी चॉइस है. मुझे नहीं पता कि लोग मेरी शादी को लेकर इतना चिंतित क्यों हैं? 

मेरे पेरेंट्स से ज्यादा लोग मेरी शादी के बारे में पूछते हैं, इसलिए मुझे ये बहुत फनी लगता है. मुझे इन खबरों से फर्क नहीं पड़ता. 

सोनाक्षी ने आगे कहा- लोग जानने के लिए उत्सुक रहते हैं, लेकिन इस बारे में हम क्या कर सकते हैं. हालांकि, सोनाक्षी ने 23 जून को शादी करने की चर्चाओं पर न तो हामी भरी और न इससे इनकार किया. 

वहीं, सोनाक्षी से पहले उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी अपनी बेटी की शादी की खबरों पर रिएक्ट किया था. जूम संग बातचीत में शत्रुघ्न ने कहा कि सोनाक्षी ने उनसे अभी तक अपने वेडिंग प्लान्स पर बात नहीं की है. 

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- मैं दिल्ली में हूं. इलेक्शन के रिजल्ट के बाद से मैं यहीं हूं. मेरी अभी सोनाक्षी से उनकी शादी को लेकर कोई बात नहीं हुई है. मुझे उतना ही पता है, जितना मीडिया में पढ़ रहा हूं. 

सोनाक्षी और जहीर की बात करें तो दोनों लंबे समय से एक दूसके को डेट कर रहे हैं. दोनों अक्सर साथ स्पॉट होते हैं. लेकिन किसी ने भी कभी अपने रिश्ते को कंफर्म नहीं किया. 

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.