Sun, Nov 1, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

Zaheer से शादी के फैसले पर ट्रोल हुई Sonakshi, यूजर बोले- हिन्दू लड़का नहीं मिला…

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Trolled: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की शादी खबरें इस समय गॉसिप गलियारों में छाई हुई हैं। कहा जा रहा है कि सोनाक्षी इस महीने की 23 तारीख को अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी करने जा रही हैं। हालांकि अभी तक इस खबर पर सोनाक्षी और जहीर ने मुहर नहीं लगाई है। मगर सोशल मीडिया पर सोनाक्षी की जहीर संग शादी की खबरों ने तहलका मच गया है और यूजर्स ने सोनाक्षी को हिन्दू होकर मुस्लिम लड़के से शादी करने को लेकर ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

23 जून को दुल्हन बनेंगी सोनाक्षी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान की फिल्म दबंग से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को अपने लॉग टर्म बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी करने वाली हैं। सोनाक्षी और जहीर पिछले काफी समय से साथ हैं और दोनों अक्सर ही एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते भी स्पॉट किया जाता है। ऐसे में अब दोनों जल्द ही अपने रिश्ते को ऑफिशियल करने जा रहे हैं।

 

शादी पर परिवार का रिएक्शन 

सोनाक्षी सिन्हा की शादी की खबरों के बीच एक्ट्रेस के पिता शत्रुघन सिन्हा (Shatrughan Sinha) का बयान सामने आया है, उन्होंने कहा, मैं भी उतना ही जानता हूं जितना मीडिया में मैंने पढ़ा है, जब सोनाक्षी इस बारे में बताएंगी। मैं और मेरी पत्नी आशीर्वाद देने के लिए चले जाएंगे। हम हमेशा उनकी खुशियों की कामना करते हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस के भाई लव का कहना है कि वो फिलहाल मुंबई में नहीं है और वो इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दे सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बहन की शादी से उनका कोई इन्वॉल्वमेंट ही नहीं है।

 

एक्ट्रेस हो रही ट्रोल 

सोनाक्षी सिन्हा के जहीर इकबाल से शादी करने के फैसले से सोशल मीडिया पर यूजर्स काफी नाराज हो गए हैं और वो इसे लेकर एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने सोनाक्षी को ट्रोल करते हुए कहा, ‘तेरे अब्बू को बोलना कि वो तुझे दहेज में एक बड़ा सूटकेस और बड़ा फ्रिज जरुर दें।’ दूसरे यूजर ने बोला, ‘अल्लाह करे कि जहीर की तुम्हारे बाद 6 शादी और हो और तुम्हारे 18 बच्चे हो अग्रिम बधाई’, तीसरे यूजर ने कहा, ‘बस सानिया मिर्जा जैसा होला न हो तो देसी लेकिन भरोसे लायक कम है।’

वेडिंग की गेस्ट लिस्ट!

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के नाम सामने आ रहे हैं। खबरों के मुताबिक, सलमान खान, अप्रिता खान, आयुष शर्मा, वरुण शर्मा, हुमा कुरैशी जैसे सेलेब्स के शामिल होने की चर्चा हो रही है। हालांकि अभी तक शादी को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.