Sun, Nov 1, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

शादी में अड़चन बने पिता..फिर भाई से हुई लड़ाई, जानिए जिद्दी स्टारकिड से सुपरहिट प्रोड्यूसर कैसे बनी एकता कपूर

एकता कपूर भले ही दिग्गज एक्टर जितेंद्र की बेटी हो, लेकिन अपनी काबिलियत के दम पर उन्होंने बालाजी टेलीफिल्म्स को कामयाबी की ऊंचाइयों तक पहुंचाया और ना जाने कितने स्टार एक्टर्स इंडस्ट्री को दिए हैं. आज एकता कपूर की कामयाबी के सफर और उनकी निजी जिंदगी के कुछ दिलचस्प किस्सों के बारे में आपको बताएंगे. जो आपने यकीनन पहले नहीं सुने होंगे.

1/7
साल 1975 में सुपरस्टार जितेंद्र और उनकी पत्नी शोभा के घर एक बिटिया पैदा हुई. उन्होंने इसका नाम एकता रखा. पिता और भाई दोनों फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर्स हैं लेकिन एकता ने कभी एक्टिंग में करियर बनाने की नहीं सोची. एकता हमेशा से ही स्टोरी टैलिंग में बिलीव करती थीं इसलिए उन्होंने कैमरा के आगे नहीं बल्कि पीछे काम करने को चुना.

2/7
एकता अपने पिता जितेंद्र को लेकर बेहद पजेसिव भी थीं. कहा जाता है कि जब वो बड़ी हो रही थीं तो जितेंद्र ने अपने शूटिंग सेट्स पर एकता की एंट्री बैन कर रखी थी.

3/7
कपिल शर्मा शो के दौरान एकता ने खुद इस बात का खुलासा किया कि लोगों को डर था कि कहीं मैं पापा के साथ काम करने वाली हीरोइन्स से जलकर उनपर हमला ना कर दूं. मेरे पापा के साथ कोई काम करे या बात करे मुझे बिल्कुल अच्छा नहीं लगता था.

4/7
एकता ने इस दौरान अपने भाई तुषार के साथ खट्टे मीठे रिश्तों का भी जिक्र किया था. उन्होंने बताया कि बचपन में वो दोनों बहुत ज्यादा झगड़ते थे. एक बार एक फैमिली ट्रिप पर तुषार ने एकता को पंच कर दिया जिसके बाद एकता ने गुस्से में आकर पुलिस बुला ली थी.

5/7
एकता कपूर ने महज 17 साल की उम्र में अपना करियर शुरू कर दिया था. उन्होंने पहले एक मशहूर डायरेक्टर के साथ इंटर्नशिप शुरू की और फिर कुछ वक्त काम सीखने के बाद साल 1994 में बालाजी की नींव रखी. हालांकि उस वक्त एकता को भारी नुकसान भी उठाना पड़ा था. एक वक्त बालाजी प्रोडक्शन पचास लाख रुपये के घाटे में चला गया था. उस वक्त ये रकम बहुत बड़ी मानी जाती थी.

6/7
एकता कपूर एक सिंगल पैरेंट हैं. हालांकि उन्होंने कभी शादी नहीं की और सिर्फ करियर पर ही फोकस किया. कहते हैं कि पापा जितेंद्र की एक शर्त की वजह से एकता जिंदगी भर के लिए अकेली रह गईं.

7/7
एक इंटरव्यू के दौरान एकता ने बताया था कि जब भी घर में शादी का जिक्र होता था तो पिता जितेंद्र कहते थे कि या तो शादी कर लो या फिर काम. मैंने उस वक्त काम को चुना, मैं अपने कई दोस्तों की टूटती शादियों को भी देख चुकी हूं. हालांकि आज भी मुझे उस खास शख्स का इंतजार है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.