Sat, Oct 24, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

हनीमून पर पति जहीर इकबाल पर बिफरीं सोनाक्षी सिन्हा, एक्टर ने किया खुलासा- मुझ पर चिल्लाना चाहती थी, मगर…

सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं। एक्ट्रेस ने 23 जून को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग सिविल मैरिज की, जिसमें उनके परिवार और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए। इंटरफेथ मैरिज होने के चलते सोनाक्षी और जहीर की शादी के खूब चर्चे हुए। कपल को और सोनाक्षी के पिता और दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को ट्रोल्स ने सोशल मीडिया पर निशाने पर भी लिया, लेकिन एक्ट्रेस ने समाज की परवाह किए बिना जहीर से शादी की और अब कपल हनीमून पर भी निकल गया है। सोनाक्षी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर हनीमून में पति जहीर संग एंजॉय करते हुए कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्हें स्वीमिंग पूल में सनसेट का लुत्फ उठाते देखा गया।

पति जहीर पर क्यों नाराज हुईं सोनाक्षी?

लेकिन, अब जहीर इकबाल का अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया वीडियो और उसके साथ लिखा नोट चर्चा में है। इस पोस्ट में जहीर ने बताया कि उनकी नई-नवेली दुल्हनिया सोनाक्षी सिन्हा हनीमून पर उनसे नाराज हो गई थीं। जहीर इकबाल ने सोनाक्षी का एक वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है, जिसमें अभिनेत्री कुछ खाती नजर आ रही हैं। वहीं वह जैसे ही पति को अपना वीडियो बनाते देखती हैं, वह अपना मुंह छुपाने लगती हैं और साथ ही साथ जोरों से हंस रही हैं।

जहीर ने शेयर किया सोनाक्षी का वीडियो

वीडियो शेयर करते हुए जहीर इकबाल ने कैप्शन में लिखा- ‘वह मुझ पर चिल्लाना चाहती थी, मगर मैंने उसे हंसा दिया।’ सेलिब्रिटी पैपराजी विरल भयानी ने जहीर-सोनाक्षी का ये वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसे देखने के बाद कई यूजर इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर इस वीडियो को देखने के बाद जहां कपल को बधाई दे रहे हैं, वहीं कुछ ऐसे भी यूजर हैं जो शत्रुघ्न सिन्हा की खराब तबीयत को लेकर जहीर-सोनाक्षी को निशाने पर ले रहे हैं।

 

 

अस्पताल में एडमिट थे शत्रुघ्न सिन्हा

दरअसल, पिछले दिनों ही खबर आई थी कि सोनाक्षी के पापा और दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता-राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह अपने जुहू स्थित बंगले के एक कमरे में सोफा उठाते वक्त गिर गए थे, जिसके चलते उन्हें कुछ चोटें आई थीं। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभिनेत्री अपने पति के साथ पिता को देखने भी पहुंची थीं और इसके बाद वह अपने हनीमून के लिए रवाना हो गईं, जिसके चलते यूजर अब उन्हें अब शादी के बाद पिता की तबीयत का हवाला देते हुए निशाने पर ले रहे हैं।

23 जून को हुई थी जहीर-सोनाक्षी की शादी

बता दें, सोनाक्षी और जहीर ने 23 जून को सिविल मैरिज की थी। दोनों की शादी में सिर्फ परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए थे। इसके बाद कपल ने मुंबई में शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट में एक ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट किया। इसमें काजोल, रेखा, अनिल कपूर और रवीना टंडन से लेकर अदिति राव हैदरी तक, बी-टाउन के कई सितारों ने शिरकत की।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.