Fri, Oct 23, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

Anant-Radhika की शादी में बच्चन परिवार से अलग दिखीं Aishwarya Rai और अराध्या, अब तरह-तरह के कयास लगाने लगे लोग …

देश की सबसे बड़ी और आलीशान अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) की शादी में बॉलीवुड और साउथ के कई सेलेब्स शामिल हुए थे. इस नए जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए बच्चन फैमिली ने भी शादी में शिरकत किया. लेकिन पूरी बच्चन फैमिली के साथ परिवार की बहु और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) नजर हीं आईं. उन्होंने बच्चन फैमिली के साथ एंट्री नहीं ली जिसे लेकर एक बार भी तरह-तरह के सवाल उठने लगे हैं.

बता दें कि इस शादी में पूरी बच्चन फैमिली ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आ रही थी. इसका एक वीडियो भी सामने आया है. सामने आए वीडियो में अमिताभ, जया अभिषेक के साथ ही श्वेता और उनके दामाद भी दिखें. वहीं अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा और उनके नाती अगस्त्य नंदा भी नजर आ रहे हैं. लेकिन बच्चन फैमिली के साथ बहु नजर हीं आईं.

ऐश्वर्या नहीं दिखीं साथ

इस शादी में पहुंची बच्चन फैमिली के साथ ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) नजर नहीं आईं. बल्कि वो अपनी बेटी आराध्या के साथ पैपराजी को पोज देती दिखीं. लाल ड्रेस में हमेशा की तरह ही ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं. लेकिन उन्होंने न ही पति अभिषेक बच्च के साथ कोई पोज दिया और न ही बच्चन परिवार के किसी अन्य मेंबर के साथ दिखाई दीं.

दूसरे वीडियो में बेटी के साथ दिखीं ऐश्वर्या राय

बच्चन फैमिली और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) इस शादी में अलग-अलग नजर आए हैं. सामने आए एक वीडियो में ऐश्वर्या राय बच्चन को पहले दिग्गज एक्ट्रेस रेखा से मिलते हुए देखा गया. इसके बाद उन्होंने बेटी आराध्या के साथ पैपराजी को पोज दिए. ऐश्वर्या को बच्चन परिवार से अलग देखने के बाद लोग अलग तरह से रिएक्ट कर रहे हैं.

14 जुलाई को ग्रेंड रिसेप्शन

12 जुलाई को विवाह बंधन में बंधने के बाद अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) का 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद समारोह रखा गया है. इस दौरान ये नया जोड़ा बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेगा. इसके बाद 14 जुलाई को वर्ल्ड जियो सेंटर में ही ग्रेंड रिसेप्शन रख गया है. इसमें भारत के साथ ही दुनिया की कई पॉपुलर हस्तियां भी शिरकत करेगी.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.