Sat, Oct 24, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक बच्चन ने नहीं तोड़ी चुप्पी, वीडियो निकला पुराना, जानें सच्चाई

Abhishek Bachchan- Aishwarya Divorce: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के रिश्ते में दरार आ गई है। सोशल मीडिया पर दोनों के बीच तलाक की खबरें भी चल रही हैं। इन सबके बीच हाल ही में अभिषेक बच्चन का बॉलीवुड यूके मीडिया से बातचीत करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें वह तलाक की अफवाहों पर बोलते हैं कि वह अभी भी शादीशुदा हैं। हालांकि, अब यह खुलासा हुआ है कि यह वीडियो हाल का नहीं, बल्कि पुराना है।

2016 का है अभिषेक बच्चन का यह वीडियो

इस वायरल वीडियो में अभिषेक बच्चन से जब ऐश्वर्या संग तलाक की अफवाहों के बारे में पूछा जाता है तो एक्टर अपनी शादी की अंगूठी दिखाते हुए कहते हैं, “मुझे इस बारे में आप सभी से कुछ नहीं कहना है। आप सभी ने पूरे मामले को बढ़ा-चढ़ाकर बताया है। मैं अभी भी शादीशुदा हूं।” अभिषेक के इस वीडियो को मौजूदा वक्त का दावा किया जा रहा है, लेकिन लेटेस्टली के फेक्ट-चैक से पता चला है कि यह वीडियो हाल का नहीं, बल्कि अप्रैल 2016 में फिल्म ‘सरबजीत’ की स्क्रीनिंग के दौरान का है।
इस वीडियो में अभिषेक युवा भी दिख रहे हैं, जिससे पता चलता है कि यह वीडियो कुछ साल पहले रिकॉर्ड किया गया था।

अभिषेक बच्चन ने दिया ऐश्वर्या राय संग तलाक की खबरों पर रिएक्शन

कैसे शुरू हुई अभिषेक और ऐश्वर्या के तलाक की अफवाह?

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच तलाक की खबरों ने उस वक्त तूल पकड़ लिया, जब अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अभिषेक और ऐश्वर्या अलग-अलग पहुंचे थे। इसके बाद अभिषेक बच्चन ने इंस्टाग्राम पर तलाक से जुड़े एक पोस्ट को लाइक किया था। हाल ही में अभिषेक ओलंपिक देखने पेरिस भी पहुंचे, लेकिन इस वक्त भी वह अकेले ही थे।
 

अभिषेक- ऐश्वर्या की 17 साल पहले हुई थी शादी

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी 17 साल पहले 2007 में हुई थी। इसके बाद 2011 में ऐश्वर्या ने अपनी बेटी आराध्या को जन्म दिया। हाल ही में आराध्या अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के फंक्शन में अपनी मां ऐश्वर्या के साथ नजर आई थी।

AISHWARYA RAI MARRIAGE

SRK की ‘किंग’ में विलेन का रोल निभाने वाले हैं अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह शाहरुख खान और सुहाना खान की अपकमिंग फिल्म किंग में नजर आने वाले हैं। इसमें अभिषेक विलेन बनेंगे। इसके अलावा वह शूजित सरकार के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म में भी रोल निभाने वाले हैं।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.