Wed, Oct 21, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

सारा अली खान ने किये गुरूद्वारे के दर्शन, कभी मंदिर की तस्वीरें पोस्ट करने पर हुई थीं ट्रोल

बॉलीवुड की दो उभरती एक्ट्रेस सारा अली खान और राध‍िका मदान इन दिनों ट्रैवल पार्टनर्स बनी हुई हैं.

सिंगर जसलीन रॉयल का साथ भी उनके इस वेकेशन को डबल एंटरटेनिंग बना रहा है. लद्दाख से सारा और राध‍िका ने कई तस्वीरें साझा की है. अब सारा के लेटेस्ट पोस्ट लद्दाख में उनके आध्यात्म‍िक सैर का सबूत दे रहे हैं.

सारा अली खान-राध‍िका मदान-जसलीन रॉयल सारा अली खान ने गुरुद्वारा श्री पत्थर साह‍िब से फोटो शेयर की है. इसमें सारा, राध‍िका और जसलीन तीनों गुरुद्वारे के बाहर नजर आ रही हैं. सारा ने सिर पर सफेद दुपट्टा ल‍िया है, वहीं राध‍िका और जसलीन नीले रंग का बंदना अपने सिर पर लिए हुए है. तीनों की ये ग्रुप फोटो एक अच्छी फ्रेंडश‍िप का इशारा कर रही है.

कैसा है लद्दाख का मौसम?
इसके अलावा सारा, राध‍िका और जसलीन की इंस्टा स्टोरी पोस्ट्स देख लगता है तीनों सेलेब्स एक ही जगह रुकी हैं. सारा ने गुरुद्वारा के अंदर का वीड‍ियो भी शेयर किया है, साथ ही लद्दाख के मौसम का हिंट देते हुए रात के बोनफायर की झलक भी दिखाई है.

बीते दिनों असम एक्सप्लोर कर रहीं सारा ने कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जहां वे वहां के प्रख्यात मंदिर कामख्या के दर्शन करतीं नजर आईं.

इन तस्वीरों के साथ ही सारा ने कैप्शन में लिखा, शांति, धन्य और कृतज्ञ. सारा की इन तस्वीरों को देखकर एक ओर जहां फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर कुछ ट्रोल्स भी कमेंट करते हुए उनके धर्म पर सवाल उठाने लगते हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.