Sat, Oct 24, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

Bigg Boss 18: सलमान खान के घर बिग बॉस में सत्संग करेंगे अनिरुद्ध आचार्य? कंफर्म हुई ये बात

Aniruddha Acharya Bigg Boss 18: सलमान खान का विवादित टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 18 इस समय काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। जल्दी ही इसको छोटे पर्दे पर देखा जा सकता है और इतना ही नहीं अब दर्शक भी इसके लिए काफी उत्साहित है। काफी सारे सितारों को इस शो के लिए अप्रोच भी किया जा चुका है और इस लिस्ट में दीपिका आर्या से लेकर मुनमुन दत्ता तक का नाम शामिल है।

लेकिन इसी बीच खबर आ रही है कि इन्हीं लोगों में से बिग बॉस 18 के लिए बाबा अनिरुद्ध आचार्य को भी अप्रोच किया गया। हालांकि आपको बता दें कि उन्होंने तुरंत इस शो को ठुकरा दिया और इस मामले पर अभी तक मेकर्स और अनिरुद्ध आचार्य की तरफ से कोई भी आधिकारिक तौर पर बयान सामने नहीं आया है।

 

#Aniruddhacharya Ji Approached For #BiggBoss18, but He Straight Away Rejected The Offer pic.twitter.com/SZcPvZ2nm7

— Bollywood Spy (@BollySpy) August 16, 2024 ” data-loaded=”true”>

 

हालांकि आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले अनिरुद्ध आचार्य को कलर्स टीवी के एक मशहूर शो लाफ्टर शेफ में देखा गया था। उन्हें शो में देखने के बाद लोग भी काफी एक्साइटेड हो गए थे। लेकिन अब उनके बिग बॉस के शो को ठुकराने पर लोग भी काफी रिएक्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि शुक्र है कि उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया तो कुछ कह रहे हैं कि घर में नॉनवेज बनने की वजह से उन्होंने इसे ठुकरा दिया।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.