Sat, Oct 24, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

VIDEO: जाह्नवी कपूर ने पैपराजी को बंधी राखी, जैसे ही शख्स ने जेब में डाला हाथ तेजी से दूर भागी एक्ट्रेस

Janhvi Kapoor Raksha Bandhan Video: देशभर में 19 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। आज के इस मौके पर बहनें अपने भाई को राखी बांधती हैं। बदले में भाई बहनों को उपहार और रक्षा का वचन देते हैं। आम लोगों के साथ-साथ सेलेब्स भी इस त्यौहार को धूम-धाम और बेहद प्यार से मनाते हैं। इस दौरान जाह्नवी कपूर का वीडियो सबसे ज्यादा तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर जाह्नवी कपूर का जो वीडियो सामने आया है उसमें उनका कैजुअल लुक में देखा जा रहा है। वीडियो में देखेंगे कि नीले-सफेद कपड़े पहने एक फैन को जाह्नवी कपूर पैप्स के सामने राखी बांधती दिख रही हैं। इस फैन ने जब जाह्नवी कपूर को राखी का शगुन देने के लिए जेब से पैसे निकाले तो एक्ट्रेस ने कहा पागल हो क्या। इसके बाद जाह्नवी कपूर तेज कदमों से वहां से रवाना हो गईं।

 

 

सोशल मीडिया पर जाह्नवी कपूर का ये वीडिया काफी तेजी से वायरल हो रहा हैं और हर किसी को जाह्नवी कपूर का ये रिएक्शन और अंदाज काफी पसंद आ रहा है। नेटिजंस जाह्नवी कपूर के इस वीडियो को जमकर लाइक और शेयर कर रहे हैं इसके साथ ही कमेंट बॉक्स में भी काफी दिलचस्प प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

 

वहीं सारा अली खान, इब्राहिम अली खान और सोहा अली खान का एक वीडियो सामने आया है। तीनो रक्षाबंधन का त्योहार मनाने करीना और सैफ के घर पहुंचे हैं। सारा जहां इब्राहिम, जेह और तैमूर को राखी बांधेंगी। वहीं सोहा अली खान भाई सैफ की कलाई पर राखी बांधी।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.