Fri, Oct 23, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

Bigg Boss OTT 3 के बाद चमकी Shivani Kumari की जिंदगी, घर बनाने के बाद पूरा हुआ एक और बड़ा सपना,

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ‘बिग बॉस OTT सीजन 3’ में नजर आ चुकीं शिवानी कुमारी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। भले भी वो शो की विजेता  न बन पाई हो, लेकिन उन्होंने अपने देसी अंदाज से लाखों लोगों का दिल जरुर जीता है।

शिवानी जब से अपने गांव पहुंची हैं, तब से लगातार ब्लॉगिंग करती नजर आ रही हैं और अपने फैंस के साथ अपने सुख और दुख भी शेयर करती हैं। बीते दिनों उन्होंने अपने नए घर की झलक दिखाई थी। तो वहीं अब उन्होंने एक और गुड न्यूज शेयर की हैं।

शिवानी कुमारी ने खरीदी गाड़ी

शिवानी कुमारी ने अपनी मेहनत से एक और बड़ा सपना पूरा किया है। शिवानी ने ब्रांड न्यू कार खरीदी है। शिवानी कार की डिलिवरी लेने के लिए अपने परिवार के साथ पहुंची थी। सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें वायरल हो रही है, जिसमें वह सुजुकी की एक व्हाइट कलर की चमचमाती कार के साथ पोज देती नजर आ रही हैं।

तो वहीं दूसरी फोटो में शिवानी अपनी मां के साथ गाड़ी से सामने पोज देती दिखाई दे रही हैं। शिवानी की आंखों में खुशी साफ नजर आ रही है।

सोशल मीडिया यूजर्स ने दी बधाई

इन तस्वीरों पर फैंस शिवानी को बहुत बधाई दे रहे हैं। एक ने लिखा- मां की दुआ लग गई। दूसरे यूजर ने बधाई हो…लेकिन गाड़ी में चिल्लाना मत। एक अन्य यूजर ने लिखा-  बहुत बढ़िया शिवानी ऐसे ही आगे बढ़ती रहो।

लव कटारिया संग मनाया रक्षा बंधन

शिवानी कुमारी बीते दिनों लवकेश कटारिया (Lovekesh Kataria) संग रक्षाबंधन का त्योहार मनाया था। लव उनके घर पहुंचे थे और गिफ्ट में उन्हें सोने के इयररिंग भी दिए थे। बता दें, शिवानी कुमार उत्तर प्रदेश के कानपुर की रहने वाली एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.