Fri, Oct 23, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

Hardik – Natasa के तलाक की असली वजह आई सामने? करीबी ने कर डाला सबसे बड़ा खुलासा!

Hardik Natasa Divorce Reason Reveals– हार्दिक पांड्या और नतासा स्तांकोविक के तलाक को लेकर अभी भी चर्चाएं होती रहती हैं। लेकिन अब एक करीबी को लेकर खबर आ रही है कि उन्होने तलाक के कारण को लेकर खुलासा कर डाला है।

बताया जा रहा है कि दोनों की अलग अलग पर्सनैलिटी के चलते इनके बीच तनाव आना शुरू हो गया था। जहां हार्दिक लोगों की नजरों में फले-फूले, अपनी सेलिब्रिटी स्थिति के साथ आए ध्यान और सामाजिक जुड़ाव का आनंद लिया, वहीं नतासा ने अधिक जमीनी और पर्सनल चीजों को इंपॉर्टेंस दी थी।

दोनों के जीवन जीने के नजरिए अलग थे और इस कारण ये अलगाव हुआ। नतासा- हार्दिक के एक करीबी सूत्र ने टाइम नाउ को बताया, “नतासा को हार्दिक की चमक-दमक जबरदस्त लगी। उसने खुद को ढालने की कोशिश की, लेकिन एक वक्त के बाद वो काफी थका देने वाला लगने लगा।

उनके व्यक्तित्व में अंतर बहुत बड़ा था और समय के साथ, यह स्पष्ट हो गया कि वे अलग हो रहे थे।” इसके बाद लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। इसको लेकर काफी समय से लोग सवाल पूछ रहे थे आखिर दोनो क्यों अलग हो रहे हैं।

इस पोस्ट के साथ हार्दिक ने ली थी विदा

हार्दिक पांड्या ने तलाक का ऐलान करते हुए लिखा था, “चार साल साथ रहने के बाद, नताशा और मैंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। हमने साथ में अपना बेस्ट देने की कोशिश की और अपना सबकुछ दिया, और हमें विश्वास है कि इसी में हम दोनों की भलाई है।” उन्होंने आगे लिखा, “हमारे लिए यह एक कठिन निर्णय था, क्योंकि हमने साथ मिलकर बहुत खुशी, आपसी सम्मान और जैसे-जैसे हमारा परिवार बढ़ता गया हमने एक-दूसरे के साथ का लुत्फ उठाया।”

क्रिकेटर ने अपने बेटे अगस्त्य के बारे में भी बताया और लिखा, “हमें अगस्त्य का आशीर्वाद मिला है, जो हमारे दोनों के जीवन का केंद्र बना रहेगा और हम को-पैरेंट बनकर यह सुनिश्चित करेंगे कि हम उसे वह सब कुछ दें जो हम उसकी खुशी के लिए कर सकते हैं।”

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.