Fri, Oct 23, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

पति के साथ इस तरह रोमांटिक हुईं नेहा कक्कड़, वीडियो देख भड़क गए लोग, बोले- ये उम्मीद नहीं थी आपसे…

Neha kakkar and rohanpreet singh romantic video: बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खास लाइमलाइट में हैं। बात दें कि नेहा कक्कड़ अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों की वजह से भी सुर्खियों में बनी हुई हैं। हालांकि अभी तक कपल ने खुलकर इस बात को फैन्स के सामने नहीं रखा है, लेकिन फैन्स को इंतजार है कि कब नेहा कक्कड़ बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीर शेयर करेंगी।

पति के साथ रोमांटिक हुईं नेहा
फिलहाल तो नेहा कक्कड़ का एक वीडियो सोशल मीडिय पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नेहा कक्कड़ और रोहिनप्रीत की केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर छा गई है। जी हां, हाल ही में नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत के साथ एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नेहा कक्कड़ क्रूज पर पति की गोद में सिर रखकर लेटी हुई नजर आ रही हैं। वहीं रोहनप्रीत सिंह ड्रिंक करते नजर आ रहे हैं। पहले तो नेहा अपना फेस रोहन की तरफ करी हुई नजर आती हैं। उसके बाद नेहा कक्कड़ वीडियो की तरफ मुड़ती हैं और फैन्स को फ्लाइंग किस देती हैं।

 

 

वीडियो देख भड़क गए यूजर्स
इस वीडियो के शेयर करने के साथ ही नेहा कक्कड़ लिखती हैं- मेरी सेफ प्लेस। नेहा कक्कड़ के इस वीडियो को देख फैन्स और सितारों के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। जहां कुछ फैन्स ने नेहा और रोहिन की तारीफ की। तो वहीं कुछ लोग नाराज होते भी नजर आए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कुछ चीजें प्राइवेट ही रहने दिया करो पब्लिक करने की जरूरत नहीं है। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- ये क्या बकवास है। वहीं तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कुछ भी प्राइवेट मत छोड़ना सब पब्लिक कर दो ये उम्मीद नहीं थी नेहा से।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.