Fri, Oct 23, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

पाकिस्तान के दामाद बनेंगे रैपर, एक्ट्रेस ने कबूल किया रिश्ता? बोली- हमारे प्यार की वजह से… 

रैपर बादशाह और पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मोहब्बत की दास्तां छुपाए नहीं छुप रही है. एक्ट्रेस अब डेटिंग की खबरों पर गोलमोल जवाब दिया है.

हानिया को डेट कर रहे बादशाह

hania aamir 7

हानिया और बादशाह को कई बार एक दूसरे के साथ वक्त बिताते हुए देखा जा चुका है. फैंस का मानना है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं. 

hania aamir badshah 1

हानिया ने इन खबरों को सीधे तौर पर नहीं नकारा, पर बताया कि उनके बीच गहरा कनेक्शन है. दोनों इस आपसी सहमति से निभा रहे हैं. 

hania aamir badshah 8

हानिया ने कहा- बादशाह और मैं इंस्टाग्राम की DM के जरिए दोस्त बने थे. हमारे आपसी प्यार की वजह से हमने अपनी दोस्ती को जितना ईमानदारी से निभा सकते थे, बनाए रखा है. 

hania aamir badshah 7

हम कई लेवल पर एक जैसे हैं, मुझे बहुत अच्छा लगता है कि वो किस कदर जमीन से जुड़े और सच्चे इंसान हैं. 

hania aamir badshah 4

हानिया का ये जवाब सुन यूजर्स ने कहा- इतना घुमाना क्यों है, कबूल करना भी है लेकिन छुपाना भी है. 

hania aamir badshah 5

हालांकि हानिया इससे पहले भी बादशाह संग डेटिंग की खबरों पर बोल चुकी हैं कि हम अच्छे दोस्त हैं. दिक्कत सिर्फ इतनी है कि मैं मैरिड नहीं हूं. 

hania aamir 8

अगर मैं शादीशुदा होती तो ये सब अफवाहों से मैं बच जाती और लोग उनकी दोस्ती के बारे में ऐसी अटकलें नहीं लगाते. 

बता दें कि बादशाह हानिया से मिलने के लिए दुबई गए थे. उनकी मुलाकात की तस्वीरें हानिया ने इंस्टाग्राम पर खूब शेयर हुई थी. इसके बाद से दोनों के डेटिंग की अफवाहें उड़ने लगी थी.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.