Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

Salman Khan Video : फॉर्महाउस में खेती कर रहे हैं भाईजान, अब ट्रैक्‍टर चलाते आए नजर

Salman Khan Farming Video : सुपरस्‍टार सलमान खान (Salman Khan) इनदिनों अपने परिवार के साथ पनवेल स्थित अपने फॉर्महाउस में समय बिता रहे हैं. यहां से लगातार उनकी तसवीरें और वीडियोज सामने आ रहे हैं. अब उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह ट्रैक्टर चलाते यानि खेत जोतते हुए नजर आ रहे हैं. उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

पिछले कई दिनों से सुपरस्‍टार खेती करते हुए अपनी तसवीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं. इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,’ सलमान खान आप हमेशा स्‍वस्‍थ और सुरक्षित रहें.’ एक और यूजर ने लिखा- आप जैसा कोई नहीं.’ वहीं कुछ लोग उनसे कमेंट में पूछ रहे हैं कि आपकी नयी फिल्‍म कब आ रही है.

 

इससे पहले सलमान खान ने भी एक तसवीर साझा की थी जिसमें उनके हाथ पैर कीचड़ से सने नजर आए थे. इंस्‍टाग्राम पर इस तसवीर को शेयर करते हुए सलमान खान ने कैप्‍शन में लिखा था,’ किसानों को सम्‍मान करें.’ दबंग खान की यह तसवीर भी जमकर वायरल हुई थी.

हाल ही में सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा ने बारिश के बाद पनवेल फार्महाउस में टहलते हुए अपने मालिक सलमान का एक वीडियो शेयर किया था. अभिनेता हरियाली से घिरे छोटी नदी के किनारे घूमते हुए नजर आए थे. वीडियो में प्रकृति की दर्शनीय सुंदरता को भी देखा जा सकता है. नदी किनारे एक सिंपल पिंक टीशर्ट और काले ग्रे शॉर्ट्स में नजर आ रहे हैं. शेरा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्‍शन में लिखा था,’ फॉलो द लेजेंड … मेरे मालिक’.

गौरतलब है कि सलमान खान ने बीते दिनों बताया था कि उनका पूरा परिवार इस समय फार्म हाउस पर मौजूद है और उन्होंने एक नियम बना लिया है, जिसके तहत न ही कोई उनके फार्म हाउस पर आ सकता है और न ही कोई बाहर जा सकता है. सलमान खान ने वीडियो में कोरोना वायरस पर बात करते हुए कहा कि जो सावधानी नहीं रखेगा तो उसे कोरोना हो जाएगा. वो व्यक्ति अपने परिवार में कोरोना फैलाएगा, परिवार मोहल्ले में और मोहल्ला देश को संक्रमित करेगा.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.