Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

Viral Video: ‘आशिक बनाया’ गाने में तनुश्री दत्ता ने B-ग्रेड यूट्यूबर संग की ऐसी हरकत! वीडियो वायरल

Aashiq Banaya Aapne Tanushree Dutta Video: ‘आशिक बनाया आपने’ की एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता तो आपको याद होगीं ही.

आशिक बनाया गाने में  इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) के साथ एक्ट्रेस ने इंटिमेट सीन्स दिए थे तो तहलका मच गया था. इसके बाद एक्ट्रेस गायब हो गईं थी. फिर  ‘मीटू मोमेंट’ (MeeToo Movement) के दौरान उन्होंने नाना पाटेकर पर हैरेसमेंट के आरोप लगाए थे. वहीं, अब इंटिमेट सीन्स देने वाली तनुश्री दत्ता का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह  बीग्रेड वीडियोज के लिए ट्रोल किए जाने वाले  यूट्यूबर के साथ नजर आईं.

‘आशिक बनाया आपने’ में की ऐसी हरकत

वायरल हो रहे वीडियो में तनुश्री दत्ता रोमांटिक अंदाज में यूट्यूबर Eshan Masih के साथ मूव्स कर रही है. यूट्यूबर ने ये वीडियो (Tanushree Dutta Video) अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो के  बैकग्राउंड में आपको ‘आशिक बनाया आपने’ गाना बजता हुआ सुनाई देगा  जो कि तनुश्री का ही गाना है. इस गाने में तनुश्री दत्ता ने इमरान हाशमी के साथ इंटिमेट सीन्स दिए थे और अब एक्ट्रस को यूट्यूबर के साथ देख यूजर्स ट्रोल कर रहे हैं. जैसे ही वीडियो सामने आया लोग उनकी बोल्ड हरकतों पर भड़क गए. वहीं एक्ट्रेस ने इस यूट्यूबर के साथ काई और वीडियो भी बनाई हैं.

 

वीडियो देख भड़के यूजर्स

तनुश्री दत्ता का वीडियो देख एक यूजर ने लिखा- ‘वीडियो वो भी इसके साथ’, एक का कहना था, ‘अरे बाबा ये क्या देख लिया’, अन्य मने लिखा- ‘तनुश्री आपसे इतने निम्न स्तर की उम्मीद कभी नहीं की थी’, ‘तनुश्री इस घटिया आदमी के साथ क्यों?’ मालूम हो कि एक्ट्रेस ने नाना पाटेकर पर  ‘मीटू मोमेंट’ का आरोप लगाया था. ऐसे में अब ये वीडियो देख लोग एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं और कह रहे हैं- ‘इससे अच्छा तो नाना पाटेकर ही था.’ एक ने लिखा, ‘इससे एक बात तय है कि नाना पाटेकर सही आदमी था.’ एक अन्य ने लिखा, ‘आपने साबित कर दिया कि नाना निर्दोष हैं.’

 

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.