Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

जिसे 20 सालों तक पत्नी मानता रहा ये बॉलीवुड एक्टर, वो निकली दूसरे की बीवी; पता चलने पर हुआ हैरेसमेंट

Deepak Tijori Story: बॉलीवुड फिल्मों में कई ऐसे कलाकार होते हैं जो किसी का भाई तो किसी का दोस्त या महबूब बनकर साइड रोल में अपना करियर बनाते हैं. लेकिन आज हम जिस एक्टर की बात करे रहे हैं उन्हें पहचान निगेटिव रोल की वजह से मिली. हम बात कर रहे हैं, आशिकी फिल्म फेम दीपक तिजोरी, जो 90s के काफी फेमस एक्टर रहे हैं. अपनी फिल्मों के साथ-साथ एक्टर पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहे हैं, जब उन्हें  एक दिन पता चला कि वो जो लाइफ अब तक जीते आए हैं वो दरअसल फेक है. यानी कि वो जिसे अपनी पत्नी मान रहे थे वो किसी और की बीवी निकली. तो चलिए जानते हैं आखिरी क्या हुआ था एक्टर के साथ…

कई हिट फिल्मों में किया काम

दीपिक तिजोरी ने बॉलीवुड और गुजराती फिल्मों (Deepak Tijori Films) काम किया है. दीपिक तिजोरी को पहचान  ‘आशिकी’  से मिली थी, जिसमें वो  लीड हीरो राहुल रॉय के दोसत बने थे. इसके बाद दीपक ‘अफसाना प्यार का’ और ‘कौन करे कुर्बानी’ में छोटे रोल में दिखे. फिर दीपक दिल है कि मानता नहीं और दूसरी सड़क में नजर आए. इसके बाद दीपिक ने कई फिल्मों में काम किया, जिसमें ‘गजब तमाशा’, ‘जो जीता वही सिकंदर’, ‘पहला नशा’, ‘जानम’, ‘आईना’, ‘दिल तेरा आशिक’, ‘संतान’, ‘ये है मुंबई मेरी जान’ जैसी फिल्में शामिल हैं. बता दें, एक्टिंग करने के साथ-साथ दीपक ने कई फिल्मों को डायरेक्ट भी किया है.

 

20 साल बाद खुला ये राज

दरअसल, साल 2017 में दीपक की पत्नी शिवानी (Deepak Tijori Wife) ने उन्हें घर से निकाल दिया था, क्योंकि उन्हें शक था कि एक्टर का किसी के साथ अफेयर चल रहा है. फिर एक्टर ने अपनी पत्नी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए काउंसर हायर किया. एक्टर को पता चला कि उनकी पत्नी ने अपने पहले पति से तलाक ही नहीं लिया. रिपोर्ट के मुताबिक, 20 साल से दीपक जिसे अपनी वाइफ मान रहे थे, वो उनकी कानूनी पत्नी थी ही नहींस क्योंकि उसका पहले पति से तलाक नहीं हुआ था. ये मामला बाद में काफी आगे बढ़ा. कहा तो ये भी गया था कि शिवानी ने दीपक को एक कमरा दिया था और घर के नौकरों के कहा था कि उनकी हेल्प ना करे. एक्टर इस हैरेसमेंट से बचने के लिए दोस्तों के पास या फिर पीजी जाकर रहते थे.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.