Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

कुल्हड़ पिज्जा कपल: हमें सिर्फ हमारे बेटे ने बचाया, आज मैं जिंदा हूं तो सिर्फ… गुरप्रीत कौर ने बयां किया दर्द

पंजाब के जालंधर में ठेले पर कुल्हड़ पिज्जा बनाने से फेमस हुए सहज और गुरप्रीत कौर की जिंदगी अब बिल्कुल बदल चुकी है। सहज और गुरप्रीत कुल्हड़ पिज्जा कपल के नाम से फेमस हैं। सोशल मीडिया में इनका लाखों फॉलोअर्स हैं। ये कपल बहुत खुश था। लेकिन इन जिंदगी में कुछ ऐसा हुआ कि ये खुशियां दुख में बदल गई। दरअसल इस कपल का एक एमएमएस सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस पर जमकर बवाल मचा था। इस मामले पर गुरप्रीत कौर ने पहली बार इंटरव्यू दिया है। उन्होंने इस इंटरव्यू में बताया कि इस घटना के बाद उनकी जिंदगी कैसे बदल गई।

गुरप्रीत ने बताया कि जिस समय ये सब हुआ वो प्रेग्नेंट थी। हम लोग काफी डिप्रेशन में थे। हमें उस समय सिर्फ हमारे बेटे ने बचाया है। अगर आज मैं जिंदा हूं तो सिर्फ अपने बेटे की वजह से। इतना कहते ही गुरप्रीत फूट-फूट कर रोने लगी। वहीं गुरप्रीत के पति ने बताया कि उन्होंने उन बातों को भुला दिया है। वो फिर से नई जिंदगी जी रहे हैं। वो सोशल मीडिया पर फिर से एक्टिव हो गए हैं। लेकिन लोग उन्हें सोशल मीडिया पर काफी नेगेटिव कमेंट देते हैं।

ठेले के बाहर लगी रहती थी भीड़

गुरप्रीत ने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि फेम के लिए हमने ये वीडियो लीक किया। उन्होने कहा कि फेम तो हमारे पास पहले भी थी। हमने इसी फेम की वजह से ठेले से रेस्त्रां तक पहुंचे थे। हमने कड़ी मेहनत करके इस रेस्त्रां को बनाया था। लेकिन अब इस रेस्त्रां की सेल जो पहले थी अब इस वीडियो के लीक होने के बाद 10 पर्सेंट रह गई है। कौन इंसान चाहेगा कि अपना काम अपने हाथ से खराब कर दें। इतना कहते ही उनकी आंख से आंसू निकल आते हैं।

ठेले पर बेचते थे कुल्हड़ पिज्जा

बता दें कि जालंधर का ये कपल कभी ठेले में कुल्हड़ पिज्जा बेचता था। इनके पिज्जा के चर्चा पूरे देश में थे। सोशल मीडिया पर ये कपल काफी फेमस था। फूड ब्लॉगर्स की इनकी ठेले के बाहर लाइन लगी रहती थी। इनके हाथों का पिज्जा खाने के लिए लोग दूर-दूर से आते थे। ठेले पर पिज्जा बनाने वाले इस कपल ने अपना रेस्त्रां भी खोल लिया था।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.