Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा हैं करोड़पति, अब खरीद ली इतनी शाही चमचमाती कार

एक्टर हम सभी के फेवरेट सितारे हैं. जितने सलमान के फैंस हैं तो जाहिर है दुश्मन भी होंगे. भाईजान को कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है. वह हमेशा हाई सिक्योरिटी में रहते हैं. हम सभी सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा को जानते हैं. शेरा हमेशा सलमान खान की सुरक्षा करते नजर आते हैं. वह इसके लिए करोड़ों की फीस भी चार्ज करते हैं. सलमान के बॉडीगार्ड शेरा खुद भी एक करोड़पति हैं. उन्होंने हाल में एक लग्जरी गाड़ी खरीदकर सबके होश उड़ा दिए हैं.

शेरा ने खरीदी रेंज रोवर

शेरा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक चमचमाती हुई कार के साथ तस्वीरें साझा की हैं. उन्होंने फैंस के साथ इस कार की फोटो साझ करते हुए नये मेहमान का स्वागत किया है. शेरा ने अपनी शानदार ब्लैक रेंज रोवर की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “सर्वशक्तिमान के आशीर्वाद से हम घर में नए सदस्य का स्वागत करते हैं #रेंजरओवर #एसयूवी #धन्य #बीइंगशेरा #शेरा।”

शेरा की इस फोटो पर राखी सावंत ने “बधाई” लिखकर कमेंट किया. एक अन्य यूजर ने लिखा, “बधाई हो भाई..” एक फैन ने लिखा, “शेरा भाई मुझे भी आप अपना बॉडीगार्ड रखलो. एक छोटी मोटी क्रेटा मैं भी ले लूंगा इस बहाने.”

कार की कीमत उड़ा देगी होश

बता दें कि शेरा ने जो गाड़ी खरीदी है उसकी कीमत आपके होश उड़ा देगी. इस लग्जरी कार की कीमत करीब 1.4 करोड़ रुपये है. ऐसे में फैंस शेरा की संपत्ति और स्टारडम का अंदाजा लगा रहे हैं.

शेरा का असली नाम गुरमीत सिंह जॉली है. वह साल 1995 से सलमान के बॉडीगार्ड हैं. वह टाइगर सिक्योरिटी नामक एक सिक्योरिटी फर्म के मालिक हैं. शेरा ने ही 2017 में मुंबई में कॉन्सर्ट करने आए सिंगर जस्टिन बीबर को भी सिक्योरिटी दी थी. शेरा ने सलमान के साथ बॉडीगार्ड बने रहने की कसम खाई है. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, “जब तक जिंदा हूं, भाई के साथ रहूंगा,”

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.