Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

चरस पीकर Honey Singh बीवी के साथ करते थे ऐसी हरकत, परेशान होकर पत्नी ने माँगा था तलाक..

Honey Singh Drug Addiction: इंडियन पॉप सिंगर और रैपर हनी सिंह हम सबके चहेते हैं. हनी सिंह ने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर हिट गाने दिए हैं. उन्होंने बच्चे-बूढ़े सभी को अपना दीवाना बनाया था. खासतौर पर यंग जेनेरेशन के बीच हनी एक ट्रेंडसेटर बन गए थे. कई साल गायब रहने के बाद हनी सिंह ने शानदार कमबैक किया है. उन्होंने एक इंटरव्यू में जबरदस्त खुलासे करके भी लोगों के होश उड़ा दिए हैं. लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में हनी सिंह ने अपनी ड्रग्स की लत के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने स्वीकार किया कि वह चरस, गांजा और ड्रग्स लेने लगे थे जिसके बाद उनकी जिंदगी लगभग नर्क बन गई थी.

चरस की लत ने हनी सिंह को किया बर्बाद

हनी सिंह से जब उनकी ड्रग्स की लत के बारे में सवाल किया तो उन्होंने बेझिझक सबकुछ बताया. सिंगर बोले..ये चरस थी जिसकी लत उन्हें बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज ने लगवा दी थी. उन्होंने मुझसे कहा सरदार..शराब सिगरेट सब पीते हैं ये करके दिखा. तो मैंने उसे तैश में आकर ट्राई किया. फिर लत लग गई और मैं अपनी फैमिली तक को भूल गया.

अपनी ही बीवी को पहचान नहीं पाते थे

इस इंटरव्यू में हनी सिंह ने खुले तौर पर स्वीकार किया कि वो अपनी एक्स वाइफ शालिनी तलवार तक को भूल गए थे. वो अपनी बीवी को पहचान नहीं पाते थे. हनी सिंह और शालिनी ने 2011 में शादी की थी और सितंबर 2022 में शालिनी ने तलाक की अर्जी दी थी. बदले में हनी ने शालिनी को 1 करोड़ रुपये का भारी-भरकम गुजारा भत्ता दिया था.

स्टारडम सिर चढ़ गया

हनी सिंह ने कहा, शादी के बाद 9-10 महीने अच्छे गुजरे लेकिन फिर चरस पीने लगा जिसकी वजह से मैं परिवार से दूर हो गया. मैंने बहुत भयानक काम किए. मैं नशे में डूबा रहता था. जब स्टारडम मिला तो ज्यादा समय तक ट्रैवेल करता था. तब मैं पत्नी से दूर हो गया सक्सेज और स्टारडम मेरे सर चढ़ गया था.मैंने अपने परिवार को इग्नोर किया और पैसे, शोहरत, शराब की लत और औरतों में डूब गया था. मैंने भयानक काम किए और शालिनी को छोड़ दिया और उनके परिवार के बारे में भूल गया. मैं अपने पिता को भी नहीं पहचान पाता था.’

पहले ऐसा कहा गया था कि हनी सिंह को शराब और नशे की लत से छुटकारा पाने रिहाब सेंटर जाना पड़ा था. हालांकि, सिंगर ने इससे इनकार किया है. उन्होंने कहा वह डॉक्टरों की मदद से नशे की लत से उबर पाए. वो किसी रिहाब सेंटर में भर्ती नहीं थे.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.