Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

Akshay Kumar के बेटे आरव ने मिस्ट्री गर्ल संग दिए पोज, जानिए कौन हैं ये खूबसूरत हसीना

Aarav Bhatia with mistry Girl: अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बेटे आरव भाटिया की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। वह उन स्टार किड्स में शुमार हैं जो डेब्यू के पहले ही तगड़ी फैन फॉलोइंग पाकर स्टार बन चुके हैं। आज सोमवार सुबह से सोशल मीडिया पर आरव एक बार फिर काफी चर्चा में हैं। लेकिन इस बार आरव अपने लुक्स और स्टाइल के कारण नहीं बल्कि एक खूबसूरत मिस्ट्री गर्ल के साथ पोज देने को लेकर सुर्खियों में छाए हैं। आइए आपको बताते हैं कि ये खूबसूरत लड़की आखिर है कौन?

कौन हैं ये खूबसूरत लड़की 

आपको बता दें कि आरव भाटिया की जिस लड़की के साथ तस्वीरें वायरल हो रही हैं वह कोई और नहीं बल्कि आरव की कजिन हैं। इस लड़की का नाम नाओमिका सरन है। निओमिका सरन और आरव एक दूसरे के काफी क्लोज हैं।  आरव 20 साल के हैं, जबकि नाओमिका 18 साल की हैं, लेकिन दोनों एक दूसरे के पक्के दोस्त हैं। नाओमिका राजेश खन्ना की छोटी बेटी व एक्ट्रेस रिंकी खन्ना की बेटी हैं। यानी नाओमिका आरव की मौसी की बेटी हैं।

नाओमिका की पोस्ट से तहलका 

शनिवार को नाओमिका ने एक शेल इमोजी के साथ इंस्टाग्राम पर आरव के साथ एक सेल्फी साझा की। जहां आरव एक इंडिगो शर्ट और एक नेकलेस में नजर आ रहे हैं, वहीं नाओमिका ने एक सफेद ड्रेस और एक लॉकेट पहना हुआ है। नाओमिका ने यहां एक कैप्शन भी लिखा है।

फैंस ने किए ऐसे कमेंट

उनके फॉलोअर्स ने उनकी फोटो को प्यार से नहलाया। एक फैन ने लिखा, ‘मैं चाहता हूं कि ये दोनों एक्टिंग शुरू करें।’ एक अन्य ने लिखा, ‘कजिन्स जो साथ खेलते हैं, साथ रहते हैं।’ एक और ने कहा, ”आप दोनों की आंखें खूबसूरत हैं…” एक शख्स ने उन्हें ”मेरे फेवरेट (पसंदीदा) भाई बहन”। कई ने उन्हें ‘क्यूट’ भी कहा।

इन फिल्मों में दिखीं हैं रिंकी खन्ना 

नाओमिका रिंकी खन्ना और पति समीर सरन की बेटी हैं। रिंकी दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना और उनकी पत्नी, अनुभवी अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया की छोटी बेटी हैं। रिंकी ने 1999 में ‘प्यार में कभी कभी’ के साथ अपने अभिनय की शुरुआत की और ‘जिस देश में गंगा रहता है’, ‘मुझे कुछ कहना है’, ‘ये है जलवा’, ‘झंकार बीट्स’ और ‘चमेली’ जैसी फिल्मों में काम किया। ट्विंकल की तरह उन्होंने भी फिल्में छोड़ दी और फिलहाल अपने परिवार के साथ लंदन में रहती हैं।

हाल ही में लंदन पहुंचे आरव 

आरव को हाल ही में लंदन जाने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। वह पिछले साल नए साल की छुट्टियों और अपनी मां के जन्मदिन के लिए गोवा में ट्विंकल, अक्षय और बहन नितारा के साथ शामिल हुए थे।

अक्षय कुमार ने हाल ही में अपने बेटे आरव के डेब्यू को लेकर कहा था कि उन्हें फिल्मों में या अभिनेता बनने में कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने कहा था, “मैं उसे इन सब में शामिल करना चाहता हूं, लेकिन वह कुछ भी देखना नहीं चाहता, वह सिर्फ अपना काम करना चाहता है। वह पढ़ाई करना चाहता है या अपनी फैशन डिजाइनिंग करना चाहता है।”

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.