Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

तलाक की अफवाहों के बीच ऐश्वर्या राय बेटी आराध्या संग पहुंचीं ससुराल, अभिषेक की नई कार से ‘जलसा’ उतरीं एक्ट्रेस

नई दिल्ली. ऐश्वर्या राय बच्चन की अभिषेक बच्चन और बच्चन परिवार से खटपट चल रही है. ये अफवाहें पिछले काफी समय से चल रही हैं. हालांकि, सच्चाई क्या है ये दोनों स्टार और उनकी फैमिली के अलावा कोई नहीं जानता. कुछ समय पहले तो ये भी अफवाहें आईं कि दोनों के बीच मामला तलाक तक पहुंच गया है. लेकिन इन सभी मामलों पर स्टार्स ने चुप्पी साधे रखी. कभी एक्टर की वेडिंग रिंग पर लोगों ने गौर फरमाया तो कभी ऐश्वर्या राय के परिवार से अलग नजर आने पर बातें बनीं. इन सभी बातों के बीच ‘जलसा’ से एक वीडियो सामने आया है, जिसके बाद उनके फैंस के चेहरे खिल गए हैं.

बच्चन परिवार इंडस्ट्री के नामी परिवारों में से एक है. फिल्मों के अलावा फैंस उनकी निजी जिंदगी के किस्सों के साथ ये जानने के बेकरार रहते हैं कि उनकी जिंदगी में क्या चल रहा है. ऐश्वर्या और अभिषेक को लेकर पिछले दिनों तलाक की अफवाहें जोरों पर थीं, लेकिन उन्होंने मामलों पर चुप्पी साधे रखी. ऐश्वर्या और अभिषेक के रिश्तों पर लोग लंबे समय से अपनी-अपनी राय बनाए बैठे हैं. अब एक्ट्रेस और उनकी लाडली, लंबे अरसे बाद, ससुराल ‘जलसा’ में स्पॉट हुईं.

अभिषेक की नई कार से ‘जलसा’ में उतरीं एक्ट्रेस
दरअसल, जो वीडियो वायरल हो रहा है वो 2 सितंबर, 2024 का बताया जा रहा है. वीडियो में ऐश्वर्या और आराध्या कार से उतरते हुए और ‘जलसा’ में जाते हुए दिखाई दिए. दोनों जिस गाड़ी से उतर रही हैं फैंस का मानना है कि ये वहीं गाड़ी है, जो एक्टर ने जुलाई आखिर में खरीदी है. वीडियो में आराध्या को देख ऐसा लग रहा था कि वह स्कूल से लौटी हैं और मां उन्हें लेने गई थीं.

ऐश्वर्या खुद करती हैं बेटी की सब काम
ऐश्वर्या ने पुराने इंटरव्यू में बताया था कि वह ही बेटी को स्कूल से लाने और ले जाने का काम खुद ही करती हैं. उन्होंने बताया था कि बेटी को संभालने के लिए किसी हाउस हेल्प को हायर नहीं किया है, ये सब काम वह खुद संभालती हैं.

 

क्या कह रहे हैं यूजर्स
ऐश्वर्या और आराध्या के इस वीडियो को देखने के बाद जहां फैंस काफी खुश हैं. वहीं, कुछ यूजर्स चुटकी लेने से भी बाज नहीं आ रहे हैं. एक यूजर ने उनकी खूबसूरती की तारीफ करते हुए लिखा- बेहद खूबसूरत, हमेशा की तरह… एक अन्य ने लिखा- अच्छा है अपने घर आ गई. एक अन्य यूजर ने लिखा- किसी की नजर न लगे. वहीं, कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जो खूब चुटकी ले रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- इस घर की बेटी का भी उसके घर पहुंचा दो. एक अन्य ने लिखा- ‘जलसा की पार्किंग में कैमरे वाले कहां से आ गए’. एक ने तो वीडियो देख पूछ डाला, ‘जलसा की पार्किंग में कैमरे वाले कहां से आ गए.’ एक ने कहा, ‘यह दुखी लग रही है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.