Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

बुजुर्ग महिला से मिले सलमान खान तो कुछ ऐसा था रिएक्शन, वीडियो देख फैंस बोले- 1989 से दिल…

नई दिल्ली: हम आपके हैं कौन, हम साथ साथ हैं से लेकर अब टाइगर 3 और बजरंगी भाईजान जैसी फिल्मों से पिछले 35 साल से सुपरस्टार सलमान खान फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं. बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक भाईजान के अंदाज का हर कोई फैन है. इसी बीच सुपरस्टार का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बुजुर्ग महिला से मुस्कुराते हुए बात करते हुए नजर आ रहे हैं. क्लिप को देखने के बाद फैंस उनके अंदाज की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि 1989 से अब तक वह फैंस का दिल जीत रहे हैं.

https://www.youtube.com/watch?v=OfhTwuwohDY

क्लिप में सलमान खान को बुजुर्ग महिला के साथ देखा जा सकता है, जो सुपरस्टार से कहती हैं, मैंने आपके लिए मन्नत मांगा है. वहीं आगे वह उनसे खुलकर बात करते हुए भी नजर आती हैं. जबकि सुपरस्टार उन्हें तसल्ली से सुनते और मुस्कुराते हुए नजर आते हैं. इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा, वह ऐसे ही हैं जब आप उनसे मिलेंगे. दूसरे यूजर ने लिखा, यही कारण हैं कि वह कोई मामूली स्टार नही हैं वह सबसे विनम्र और दयालु सुपरस्टार हैं. 1989 से रुल कर रहे हैं. तीसरे यूजर ने लिखा, सबसे ज्यादा प्यार किए जाने वाले सेलेब्रिटी है वो. चौथे यूजर ने लिखे, वह कितने जमीन से जुड़े हुए हैं. पांचवे यूजर ने उन्हें गोल्डन हार्ट बताया है.

गौरतलब है कि सलमान खान इन दिनों बॉलीवुड फिल्म सिकंदर के शूट में बिजी हैं. जबकि हाल ही में उन्हें एक इवेंट में देखा गया था. जहां उन्हें कुर्सी से उठने में तकलीफ हो रही थी. इसका कारण उम्र नहीं बल्कि पसली में लगी चोट थी, जिसके बारे में हाल ही में उन्होंने चर्चा की और बताया कि वह कितने दर्द से गुजर रहे हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.