Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

जरीन खान और शिवाशीष का तीन साल के अफेयर के बाद हुआ ब्रेकअप

बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान का ब्रेकअप हो गया है। उनका नाम लंबे समय से ‘बिग बॉस 12’ फेम शिवाशीष मिश्रा के साथ जोड़ा जा रहा था। मगर हमेशा एक्ट्रेस ने उन्हें अपना अच्छा दोस्त बताया है। मगर अब इनके एक करीबी दोस्त ने ब्रेकअप की पुष्टि कर दी है। दोस्त ने कहा, ‘कुछ महीने पहले ब्रेकअप कुछ कारणों से हुआ है। दोनों की परवरिश अलग-अलग तरीके से हुई है। लेकिन ब्रेकअप आपसी सहमति से हुआ है।”ईटाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, शिवाशीष के जन्मदिन से कुछ दिन पहले ही ये दोनों अलग हो गए थे। जरीन और शिवाशीष ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। और जब पोर्टल ने दोनों से इस बारे में जानने के लिए संपर्क किया तो दोनों ने सवालों के जवाब नहीं दिए।

जरीना और शिवाशीष का अफेयर

खबरों के अनुसार, जरीन और शिवाशीष ने 2021 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। जरीन ने उसी साल एक इंटरव्यू में बताया था, ‘हम एक-दूसरे को जानने की कोशिश कर रहे हैं। हम एक जैसे हैं, और एक-दूसरे की कंपनी पसंद करते हैं। देखते हैं कि यह रिश्ता कहां तक जाता है। मैं उनसे साल की शुरुआत में मिली थी। इसलिए अभी किसी नतीजे पर पहुंचना मुश्किल है। और जल्दबाजी भी। एक-दूसरे को हम पसंद करते हैं और इतना ही काफी है। अब हम डेटिंग करें या न करें। लेकिन फिलहाल सबसे अच्छे दोस्त हैं।’

 

जरीना खान को कभी नहीं करनी शादी

वहीं, भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट में जरीन खान ने शादी के सवाल पर रिएक्ट किया था। जब शादी के प्रपोजल के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा था, ‘कोई भी मेरे आगे शादी के प्रपोजल नहीं रखता। मुझे शादी नहीं करनी है। मैं कभी शादी नहीं करना चाहती। आजकल चीजें जिस तरह से देखने को मिलती हैं, उसमें तीन महीने में ही शादी के बाद छोड़ दिया जाता है। जैसे इंसान स्वाइप करके खाना ऑर्डर कर रहे हैं। वैसे ही इंसान को भी स्वाइप कर रहे हैं। दुनिया बहुत अजीब है।’

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.