Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

मलाइका अरोड़ा की मां ने किया अनिल अरोड़ा की मौत का खुलासा, बोलीं- जब सुबह वह बालकनी में गईं तब…

Malaika Arora’s mother Joyce Polycarp statement: मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने आज सुबह 9 बजे के करीब ने बांद्रा स्थित बिल्डिंग आशा मैनार की सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। उनके निधन की खबर सुन परिवार वालों को सदमा लग गया है। मलाइका और उनके परिवार से मिलने के लिए तमाम बॉलीवुड सितारे उनके घर पहुंच गए हैं, यह खुदकुशी है या हादसा इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन हाल ही में मलाइका अरोड़ा की मां का स्टेटमेंट आया है उन्होंन इस हादसे के पीछे की कहानी बताई है।

मलाइका की मां ने हादसे का किया खुलासा
अनिल अरोड़ा की एक्स वाइफ जॉइस पॉलीकॉर्प अनिल अरोड़ा के साथ ही रहती हैं। हालांकि दोनों का तलाक सालों पहले हो चुका है। उस समय मलाइका की उम्र सिर्फ 11 साल थी। तलाक के बाद भी जॉइस पॉलीकॉर्प अनिल अरोड़ा, मलाइका और अमृता एक परिवार की तरह साथ रहते थे। मलाइका अपने माता पिता के काफी क्लोज थीं। वहीं आज की घटना के बारे में बात करें तो जॉइस पॉलीकॉर्प ने आज की घटना के बारे में बताया है। जॉइस ने बताया की बालकनी से छलांग लगाने के बाद क्या हुआ था।

बालकनी में अखबार पढ़ने की आदत थी
मनी कंट्रोल की खबर के मुताबिक मलाइका की मां जॉइस पॉलीकॉर्प ने बताया कि अनिल अरोड़ा को रोजाना ही बालकनी में अखबार पढ़ने की आदत थी। वहीं आज जब अनिल की चप्पलें रूम में देखीं तो जॉइस उन्हें ढूंढते हुए बालकनी में गईं। जब उन्होंने नीचे देखा तब पता चला की काफी शोर मच रहा है।

कोई गंभीर बीमारी नहीं थी
जॉइस पॉलीकॉर्प ने आगे बताया कि वॉचमैन मदद के लिए आवाजें लगा रहा है। यब सब देखकर लगा कि मामला काफी गंभीर है। वहीं जॉइस पॉलीकॉर्प ने यह भी साफ किया कि अनिल अरोड़ा को कोई भी गंभीर बीमारी नहीं थी। बस उन्हें घुटनों में दर्द रहता था इसके अलावा उन्हें और कोई परेशानी नहीं थी।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.