Wed, Oct 21, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

मरने से कुछ घंटे पहले ही दिव्या भारती ने खरीदा था ये घर, मौत की रात घर में हुई थी ये वारदात

दिव्या भारती ने बहुत छोटी उम्र में काफी कामयाबी और लोकप्रियता हासिल कर ली थी।
आज भी कई ऐसे लोग हैं, जो कहते हैं कि दिव्या भारती बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन अभिनेत्री थी। दिव्या भारती ने जो मुकाम पाया, वह हर कोई हासिल नहीं कर पाता है। दिव्या भारती ने काफी कम उम्र में ही इस दुनिया को छोड़ दिया था। दिव्या भारती की मौत रहस्य बन कर रह गई।
 
14 साल की उम्र में की थी करियर की शुरुआत 
divya bharti- back to bollywood
दिव्या भारती ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 14 साल की उम्र में की थी। उन्होंने एक साल में ही बहुत लोकप्रियता हासिल कर ली। दिव्या भारती ने अपने छोटे से करियर में 12 फिल्मों में काम किया। दिव्या भारती काफी कम उम्र में ही बहुत ज्यादा खूबसूरत लगती थी और काफी मशहूर हो गई थी। उन्होंने दीवाना, बलवान, दिल आशना है, दिल ही तो है जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी।
ऐसे हुई थी साजिद से मुलाकात 
साजिद नाडियाडवाला से शादी के लिए दिव्या भारती ने कबूल किया था इस्लाम धर्म,  जानें अभिनेत्री की मौत से पहले क्या हुआ था - Entertainment News: Amar Ujalaदिव्या भारती जब 16 साल की थी तो उनकी साजिद नाडियाडवाला से मुलाकात हुई थी। इन दोनों की मुलाकात फिल्म सिटी में फिल्म शोला और शबनम की शूटिंग के दौरान हुई थी. जब साजिद गोविंदा से मिलने पहुंचे थे। गोविंदा ने ही साजिद और दिव्या की मुलाकात करवाई थी। इसके बाद साजिद ने 15 जनवरी, 1992 को दिव्या भारती के साथ शादी करने का फैसला कर लिया। दिव्या भारती और साजिद नाडियाडवाला की शादी 20 मई, 1992 को हुई थी और उन्होंने शादी के लिए इस्लाम धर्म कबूल कर अपना नाम सना नाडियाडवाला कर लिया।
अपनी मौत से कुछ घंटे पहले खरीदा था घर 
divya bharti- back to bollywood
दिव्या भारती ने अपनी मौत से कुछ घंटे पहले ही मुंबई में एक नया 4 बीएचके फ्लैट लिया। यह खबर उन्होंने अपने भाई कुणाल को भी दी थी। उसी दिन दिव्या भारती शूटिंग कर चेन्नई लौटी। उनके पैर में चोट लगी थी। दिव्या भारती रात को 10:00 बजे मुंबई के पश्चिम अंधेरी, वर्सोवा में स्थित अपार्टमेंट में अपने घर में नीता लुल्ला और उनके पति के साथ थी। तीनों काफी मस्ती कर रहे थे। लेकिन कुछ मिनटों बाद ही दिव्या भारती अचानक से कमरे की खिड़की से गिर गई। दिव्या भारती की खिड़की में ग्रल नहीं लगी हुई थी।
NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.