Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान को डेट कर रही हैं राशा थडानी? लोग बोले- इनका कुछ तो….

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे अकसर ही चर्चा में बने रहते हैं। इन दिनों अरहान खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। बीते कुछ दिनों से उनका नाम मस्त-मस्त गर्ल रवीना टंडन (Raveena Tandon) की बेटी के साथ जोड़ा जा रहा है।

दोनों को बीते काफी समय से साथ में स्पॉट किया जा रहा है। जिसके बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है कि राशा और अरहान एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई बार एक साथ पैपराजी के कैमरे में कैद किया गया है।

वहीं हाल ही में दोनों को एक बार फिर से साथ में देखा गया है। इसके बाद राशा थडानी और अरहान खान की डेटिंग की कयासबाजी ने जोर पकड़ लिया है। उनका लेटेस्ट वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

अरहान और राशा का वीडियो वायरल

दरअसल हाल ही में राशा थडानी और अरहान खान गुरुवार को मुंबई के बांद्रा इलाके में स्पॉट हुए हैं। दोनों को साथ देखते ही पैपराजी उनकी फोटोज क्लिक करने लगे। फिर वे एक ही कार में बैठे थे और एक-दूसरे के साथ बातचीत करते हुए वहां से निकल गए। दोनों स्टार किड्स काफी कूल लग रहे थे।

राशा ने जहां इस दौरान  लाइट येलो कलर की ड्रेस पहनी थी तो वहीं अरहान ने व्हाइट टी शर्ट के साथ ब्लैक हैरम पैंट पहनी हुई थी। राशा थडानी और अरहान खान की नई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। दोनों स्टार किड्स के एक साथ स्पॉट होने पर जमकर कमेंट हो रहे हैं।

यूजर्स की प्रतिक्रिया

वायरल वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ये दोनों पक्का रिलेशनशिप में हैं। एक यूजर ने लिखा कि अरबाज के बाद अब ये भी शादी करेगा। एक यूजर ने लिखा कि ‘इन दोनों पक्का कुछ तो चल रहा है। एक यूजर ने लिखा है, ‘दोनों रिलेशनशिप में हैं।’ एक यूजर ने लिखा कि ‘इनके करियर की शुरुआत ही रिलेशनशिप से होती है।’ एक यूजर ने लिखा ‘यार इन मुस्लिम लड़कों में ही क्या देखती हैं हिंदू लड़कियां? फिर कुछ हो जाए तो फिर बोलते हैं ये लोग मुस्लिम हैं पर करते टाइम नहीं पता होता क्या, ये लोग मुस्लिम हैं।’ एक यूजर ने लिखा कि ‘मां डेटिंग करती है, बाप शादी, बेटी भी डेटिंग क्या फैमिली है।’

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.