Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

VIDEO: पूल में मस्ती कर रही थीं सारा अली खान, भाई इब्राहिम ने धक्का मारकर एक्ट्रेस को गिरा दिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान की भाई इब्राहिम अली खान के साथ अच्छी बॉन्डिंग हैं। दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे साथ फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। अब सारा अली खान ने एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह पूल में भाई के साथ मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में दिखता है कि इब्राहिम, सारा को धक्का मारकर पूल में गिरा देते हैं। इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।

वीडियो में दिख रहा है कि सारा अली खान पूल में मस्ती कर रही हैं। तभी इब्राहिम बत्तख की एक्टिंग करते हुए आते हैं और सारा को धक्का दे देते हैं। इससे ट्यूब पर बैठीं एक्ट्रेस पूल में गिर पड़ती हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसे शेयर करते हुए सारा ने कैप्शन में लिखा, “जब वह कहे कि उसे हमेशा मेरा साथ मिल गया है, लेकिन उसका मतलब यह नहीं है। आप सभी को राखी की ढेर सारी शुभकामनाएं।”

वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा जल्द ही फिल्म कुली नंबर 1 में नजर आने वाली हैं। इसमें सारा, वरुण धवन अपोजिट दिखाई देंगी। फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया है। फिल्म की डबिंग हो चुकी है। मार्च या अप्रैल में इसका ट्रेलर रिलीज किया जाना था, लेकिन कोरोना वायरस के चलते इवेंट को टाल दिया गया। इसके अलावा सारा के पास आनंद एल राय की फिल्म अतरंगी रे है। फिल्म में धनुष और अक्षय कुमार अहम रोल में नजर आएंगे।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.