Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

Adnaan Shaikh की शादी का वीडियो आया सामने, लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आयशा को दुल्हन बनाने की चेहरे पर दिखी खुशी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मशहूर यूट्यूबर और ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ फेम अदनान शेख (Adnaan Shaikh) ने शादी कर ली है। उन्होंने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आयशा शेख के साथ अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की है। अदनान ने सोशल मीडिया पर अपने निकाह से जुड़ी कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें आयशा के साथ उनकी खुशी साफ तौर पर देखने को मिल रही है।

अदनान की पत्नी आयशा का चेहरा तो रिवील नहीं किया गया है, लेकिन जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, उसमें वह शादी के जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस शादी में ‘टीम 07’ से उनके कई दोस्त नजर आए। वहीं, ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ से शिवानी कुमारी, सना मकबूल और विशाल पांडे नजर आए। वहीं, अब अदनान की शादी का खूबसूरत वीडियो भी सामने आ गया है।

अदनान के चेहरे से नहीं हटी शादी की खुशी

अदनान शेख की शादी का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह काफी खुश नजर आ रहे हैं। दूल्हे वाली पगड़ी पहनने से लेकर निकाह के बाद दुल्हन का चेहरा देखने तक, अदनान के चेहरे पर मिलियन डॉलर स्माइल हटने का नाम नहीं ले रही। इस वीडियो के सामने आने के बाद उन्हें फैंस और सेलिब्रिटी फ्रेंड्स की ओर से एक बार से बधाई मिली है।

अदनान ने अचानक शादी की खबर से सबको हैरान कर दिया। निकाह से पहले उन्होंने हल्दी, संगीत और शादी के बाकी फंक्शन से जुड़े कई अन्य वीडियो और तस्वीरें शेयर कीं।

दोस्तों ने भी जमाया था रंग

इससे पहले अदनान ने टीम 07 के दोस्तों के साथ एक मजेदार वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वह अपनी होने वाली दुल्हन को अपने पास जल्दी से जल्दी आने की बात कह रहे थे।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.