Wed, Oct 21, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

शाहरुख खान से लेकर अनुष्का शर्मा तक, कुछ ऐसा था बॉलीवुड सितारों का 12वीं का रिजल्ट, देखें टॉपर

बॉलीवुड के कई ऐसे स्टार हैं जो ज्यादा पढ़े लिखे नहीं हैं|

फिल्म इंडस्ट्री में फेम पाने के लिए आपको पढाई में अव्वल नहीं बल्कि एक्टिंग में अव्वल होना होता है| बॉलीवुड फिल्म स्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) से लेकर कृति सेनॉन (Kriti Sanon) तक आखिर पढ़ाई में कैसे थे आपके फिल्म स्टार्स। आज के इस लेख में हम आपके सामने कुछ बॉलीवुड सितारों के 12वीं कक्षा का परिणाम पेश करने जा रहे हैं। आइये एक नजर डालते हैं आपके फेवरेट फिल्मी सितारों के 12वीं के रिजल्ट पर-

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan)
बॉलीवुड फिल्म स्टार और किंग खान शाहरुख खान ने 12वीं की परीक्षा में कुल 80.5 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। उन्होंने हंसराज कॉलेज से इकॉनोमिक्स से डिग्री हासिल की थी। Also Read – Anushka Sharma के हाथ लगा नया प्रोजेक्ट, ‘जीरो’ के फ्लॉप होने के बाद खाकी वर्दी में आई नजर, देखें पहली तस्वीर

कृति सेनॉन (Kriti Sanon)
बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री स्टार कृति सेनॉन ने 12वीं पूर 90 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री और स्टार कृति सेनॉन वाकई पढ़ाई में काफी अच्छी थी।

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor)
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बॉलीवुड फिल्म एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने 12वीं में 86 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। हालांकि जाह्नवी कपूर अभी तक फिलम इंडस्ट्री में ज्यादा सफलता अर्जित नहीं कर सकी है|

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)
कप्तान विराट कोहली की पत्नि और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा फिल्मी दुनिया पर तो राज करती ही आई हैं। वो पढ़ाई में भी काफी अच्छी थी। एक्ट्रेस ने 12वीं में 89 प्रतिशत अंक हासिल किए थे।

श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor)
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार शक्ति कपूर की बेटी और अदाकारा श्रद्धा कपूर भी पढ़ाई में खूब अच्छी थी। एक्ट्रेस ने 12वीं के बोर्ड एग्जाम में पूरे 95 प्रतिशत अंक हासिल किए थे।

यामी गौतम (Yami Gautam)
बॉलीवुड फिल्म स्टार यामी गौतम भी पढ़ाई में बेहद अच्छी थी। बॉलीवुड फिल्म स्टार यामी गौतम ने 12वीं में 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे।

भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar)
बॉलीवुड फिल्म स्टार और अदाकारा भूमि पेडनेकर ने भी फिल्मों में आने से पहले खूब पढ़ाई की थी। बॉलीवुड फिल्म भूमि ने 12वीं 83 प्रतिशत अंक हासिल किए थे।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.