Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

कुल्हड़ पिज्जा कपल का होने जा रहा तलाक? गुरप्रीत कौर बोलीं- मैं अब शांति चाहती हूं…

Kulhad_Pizza_Couple_Divorce

जालंधर के मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल सहज अरोड़ा और गुरप्रीत कौर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनके रिश्ते में आई दरार के कारण दोनों चर्चा में हैं। दोनों ने एक-दूसरे को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से अनफॉलो कर दिया है। सहज अरोड़ा ने अब भी अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर गुरप्रीत का नाम लिखा हुआ है लेकिन गुरप्रीत ने अपने अकाउंट से सहज का नाम हटा दिया है। इसे देखते हुए सोशल मीडिया पर दोनों के तलाक की अफवाहें उड़ रही हैं। हालांकि, कपल ने अभी तक इस मामले में कोई बयान नहीं दिया है लेकिन गुरप्रीत कौर ने अपनी इंस्टा स्टोरी शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि मेरी तरफ से रेड और ग्रीन फ्लैग नहीं है। यह सफेद है। अब मैं सिर्फ शांति चाहती हूं, मेंटल पीस और रेस्ट इन पीस!

सोशल मीडिया पर अलग-अलग पोस्ट शेयर कर रहा कपल

सोशल मीडिया में चर्चा चल रही हैं कि सहज अरोड़ा अपनी पत्नी गुरप्रीत कौर से अलग हो गए हैं और दोनों में अनबन चल रही है। सहज ने गुरप्रीत कौर को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। वहीं गुरप्रीत कौर ने भी सहज को इंस्टा पर अनफॉलो कर दिया है। दोनों ही बीते कुछ दिन से सोशल मीडिया पर अलग-अलग पोस्ट शेयर कर रहे हैं जबकि पहले दोनों साथ में वीडियो बना कर पोस्ट करते थे और दोनों की बोंडइंग देखने लायक होती थी। इसी को लेकर यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि दोनों तलाक लेने वाले हैं। वहीं कुछ यूजर इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं।

सोशल मीडिया पर ट्रेंड में रहता है कुल्हड़ पिज़्जा कपल

सोशल मीडिया पर कुल्हड़ पिज़्ज़ा कपल ट्रेंड में रहता है। उनके हर वीडियो को हजारों लाइक्स मिलते हैं और लाखों लोग उनके वीडियो देखते हैं। आकर्षक वीडियो और डांस रील्स अक्सर वायरल होती रहती हैं और लोग इनके वीडियोज को काफी पसंद करते हैं। ये जोड़ी सेलिब्रिटी का दर्जा हासिल कर चुकी है। आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से पहले ही यह जोड़ी काफी मशहूर थी और अपनी एक अलग पहचान बना चुकी है।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.