Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

अभिषेक बच्चन संग डेटिंग की अफवाहों के बीच निमरत कौर ने तोड़ी चुप्पी

[ez-toc]शानदार एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम पर पहुंची अभिनेत्री निमरत कौर ने अफवाहें उड़ाने वाले लोगों पर करारा व्यंग्य कसा है। एक रील शेयर कर अभिनेत्री ने कहा कि दोस्ती ऐसी हो कि उसे देखकर लोगों को जलन हो।
अभिनेत्री निमरत कौर ने डेटिंग की अफवाहों के बीच ‘दसवीं’ स्टार अभिषेक बच्चन के साथ दोस्ती के बारे में एक मजेदार रील को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर की। शेयर किए गए रील में अभिनेत्री फर्श पर बैठी हैं और ट्रेंडिंग डायलॉग पर लिप-सिंक करती नजर आ रही हैं। उनके पीछे उनका पालतू जानवर भी बैठा है।

फ्रेंडशिप इतनी पक्की होनी चाहिए, लोग देखते ही जल जाएं: निमरत कौर

रील में अभिनेत्री कहती नजर आ रही हैं “फ्रेंडशिप इतनी पक्की होनी चाहिए, लोग देखते ही जल जाएं, जल जाएं। काहे ‘हॉ’, ऐदा।” (दोस्ती इतनी मजबूत होनी चाहिए कि लोग इसे देखकर ही जलने लगें)।”

Nimrat Kour Video

रील के साथ, उन्होंने कैप्शन में “मेरी और केसी (करम चंद) की दोस्ती तो है ऐसी। अपने बीएफएफ को टैग करें! इसके साथ उन्होंने हैशटैग के साथ लिखा फ्रेंडशिप, बीएफएफगोल्स, संडेटाइमपास, वीकेंडवाइब्स, पक्कादोस्त, ट्रेंडिंग रील्स।

इसके साथ ही सोमवार को ‘एयरलिफ्ट’ स्टार ने अपने इंस्टा स्टोरीज पर राम दासन की एक पॉजिटिव लाइन को भी शेयर किया और नोट में लिखा “हमारी यात्रा जीवन में अधिक गहराई से शामिल होने और फिर भी उससे कम जुड़े होने के बारे में है।”

क्या है डेटिंग किन सच्चाई?

इस बीच बता दें कि निमरत हाल ही में अभिषेक बच्चन के साथ डेटिंग की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में हैं। अफवाह है कि वह अभिषेक के साथ रिश्ते में हैं और दोनों फिल्म ‘दसवीं’ की शूटिंग के दौरान करीब आ गए थे। ‘दसवीं’ साल 2022 में रिलीज हुई थी।

कुछ लोगों ने निमरत पर अभिषेक और ऐश्वर्या राय की शादी तोड़ने का भी आरोप लगाया है। हालांकि, बच्चन परिवार के एक करीबी सूत्र ने इन अफवाहों को खारिज करते हुए इन्हें “शरारती, दुर्भावनापूर्ण और पूरी तरह से बकवास” कहा है।
सूत्र ने कहा, “इन अफवाहों में जरा भी सच्चाई नहीं है। हमें आश्चर्य है कि महिला (निमरत कौर) ने इनकार क्यों नहीं किया। अभिषेक चुप हैं, क्योंकि उनके जीवन में अभी बहुत कुछ चल रहा है और उन्हें किसी भी विवाद से बचने की सलाह दी गई है।”
मीडिया से बात करते हुए निमरत ने अफवाहों को लेकर स्पष्ट किया कि चाहे वह कुछ भी करें, लोग वही कहेंगे जो वो कहना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अफवाहों को रोकना संभव नहीं है, इसलिए वह अपने काम पर फोकस करना चाहती हैं।
NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.