Sat, Oct 31, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

कॉन्सर्ट की मस्ती में ऐसी डूबीं Malaika Arora, चेन लगाना ही भूल गईं तभी एक शख्स ने आकर जिप बंद कर दी वरना…

Malaika Arora Video: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा शनिवार रात मुंबई में पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में शामिल होने वाली फेमस सेलेब्रिटी में से एक थीं। उन्होंने खुद को हॉट अवतार दिखाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। लेकिन इस दौरान उनसे एक बड़ी भूल होते-होते रह गई।

Malaika Arora की जिप नहीं थी बंद

स्टेज पर एपी ढिल्लों के साथ आग लगाने के बाद, मलाइका को इवेंट से बाहर निकलते हुए देखा गया, हालांकि, नेटिज़ेंस ने देखा कि भीड़ के बीच से निकलते समय वह अपना हैंडबैग जिप करना भूल गईं, वो तो ऐन मौके पर इवेंट के सिक्योरिटी इंचार्ज की नजर मलाइका के बैग पर पड़ गई वरना कुछ बड़ा हादसा हो सकता था।

2 लाख से ज्यादा का बैग

मलाइका ने अपने कॉन्सर्ट लुक को ब्लैक मिनी ड्रेस के साथ काफी हॉट बनाया, अपने लुक को कंपलीट करने के लिए उन्होंने मैचिंग बूट्स और बेहद महंगा स्लिंग बैग भी कैरी किया। उन्हें बोट्टेगा वेनेटा बैंग बैंग वैनिटी केस बैग ले जाते हुए देखा गया, जिसकी कीमत 2.20 लाख रुपये बताई जा रही है।

Malaika Arora के बैग में था कीमती सामान

जब वह पीछे के एग्जिट डोर से इवेंट से बाहर निकलीं, तो मलाइका कुछ देर के लिए रुकीं और पोज देने लगीं, हालांकि, वह अपने बैग की जिप बंद करना भूल गईं, जिसमें उनका सारा कीमती सामान था। तभी उनकी टीम का एक सदस्य उनकी मदद के लिए आगे आया और एक्ट्रेस के इवेंट से जाने से पहले उनका बैग जल्दी से बंद कर दिया।

Malaika Arora ने AP Dhillon के साथ की मस्ती

कॉन्सर्ट के दौरान, मलाइका ने बीच स्टेज पर आकर ढिल्लों के साथ अपने चार्टबस्टर्स गाने गाए। इनकी जुगलबंदी के कई तस्वीरें और वीडियो अब वायरल हो रहे हैं, जिसमें मलाइका को स्टेज पर मस्ती करते और सिंगर के साथ गले मिलते हुए देखा जा सकता है। ढिल्लों ने कहा, “मलाइका के लिए कुछ शोर मचाओ!” और ये सुनते ही भीड़ पागल हो गई।

मुंबई में ढिल्लों के कॉन्सर्ट में एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर और मृणाल ठाकुर भी शामिल हुईं। कॉन्सर्ट में सिंगर निकिता गांधी ने भी परफॉर्म किया। मुंबई में कॉन्सर्ट के बाद ए.पी. ढिल्लों अगली परफॉर्मेंस 14 दिसंबर को नई दिल्ली में देंगे। उनका टूर 21 दिसंबर को चंडीगढ़ में खत्म होगा।

 

 

 

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.