Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

तमन्ना भाटिया संग सलमान खान ने किया डांस, लटके-झटकों और केमिस्ट्री के कायल हुए फैंस

Salman And Tamannaah Dance: सलमान खान इन दिनों दुबई में हैं. उन्होंने द बैंग द टूर-रीलोडेड में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से सभी को खूब एंटरटेन किया. इस शो में तमन्ना भाटिया, सोनाक्षी सिन्हा, दिशा पाटनी, प्रभु देववा, सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल, आस्था गिल और जैकलीन फर्नांडिस ने भी उन्हें ज्वॉइन किया.

सोशल मीडिया पर इस टूर के कई वीडियोज वायरल हैं. सलमान खान ने अपने डांस से मैजिक क्रिएट किया. इसी के साथ फैंस का मजा डबल तब हुआ जब उन्होंने तमन्ना भाटिया के साथ डांस किया.

तमन्ना संग सलमान ने किया डांस
तमन्ना भाटिया और सलमान खान के साथ में डांस के वीडियोज खूब वायरल हो रहे हैं. दोनों ने साथ में धीरे-धीरे से चोरी चोरी से गाने पर डांस किया. इस दौरान सलमान खान ब्लैक कलर के कोट-पैंट में दिखे. वहीं तमन्ना को ब्लू कलर के वन स्ट्रेप सिजलिंग आउटफिट में देखा गया. तमन्ना ने हाई पोनी से अपना लुक कंप्लीट  किया था. स्टेज पर तमन्ना और सलमान की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया. तमन्ना ने भी इस डांस की झलक अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की.

बता दें कि सलमान ने दुबई में अपनी खास दोस्त यूलिया वंतूर के पिता का बर्थडे भी सेलिब्रेट किया था. यूलिया ने इस सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की थी.

वर्क फ्रंट पर सलमान खान फिल्म सिकंदर की शूटिंग में बिजी हैं. वो बिग बॉस 18 भी होस्ट कर रहे हैं. पिछले वीकेंड के वार में सलमान खान की जगह फराह ने होस्ट किया था.

वहीं तमन्ना भाटिया अपने डांस को लेकर इन दिनों काफी चर्चा में रहती हैं. उन्होंने स्त्री 2 में आइटम सॉन्ग आज की रात में परफॉर्म किया था. उनके डांस मूव्स पर फैंस कायल हो गए थे.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.