Sat, Oct 31, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

‘इश्क की कोई उम्र नहीं…’ 70 साल के एक्टर पर आया दिल, एक्ट्रेस ने किया प्यार का इजहार, तो हो गईं ट्रोल

नई दिल्ली: ‘न उम्र की सीमा हो, न जन्मों का हो बंधन, जब प्यार करे कोई, तो देखे केवल मन’ एक युवा एक्ट्रेस ने 40 साल बड़े एक्टर गोविंद नामदेव के साथ एक फोटो शेयर करके प्यार का इजहार किया, तो जगजीत सिंह की मशहूर गजल की पंक्तियां अचानक दिमाग में कौंध गईं. यह गजल सुनकर पता लगता है कि दुनिया की नजर में एक बेमेल जोड़ी, क्यों प्यार में पड़ जाती है? (फोटो साभार: Instagram@shivangi2324)

(फोटो साभार: Instagram@shivangi2324)

एक्ट्रेस शिवांगी वर्मा ने गोविंद नामदेव के साथ अपनी फोटो शेयर करके जिस तरह अपने जज्बात बयां किए हैं, उसे जानने के बाद लोग उन्हें गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड समझने लगे हैं. लोग एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर लिखता है, ‘इसलिए पैसा जरूरी है.’ दूसरे यूजर ने पूछा, ‘क्या आपके ब्वॉयफ्रेंड हैं?’ (फोटो साभार: Instagram@shivangi2324)

(फोटो साभार: Instagram@shivangi2324)

शिवांगी वर्मा के कुछ फैंस ने हैरानी जताते हुए पूछा, ‘क्या आप शादी करने वाले हैं?’ एक अन्य यूजर उनकी फोटो पर तंज कसते हुए कहता है, ‘पैसा है तो न उम्र, न कोई सीमा.’ दो दिन पहले शेयर हुई तस्वीर पर 50 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए हैं. (फोटो साभार: Instagram@shivangi2324)

(फोटो साभार: Instagram@shivangi2324)

शिवांगी वर्मा की तस्वीर को कुछ लोग पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं. दरअसल, गोविंद नामदेव के साथ उनकी एक फिल्म आने वाली है. कॉमेडी फिल्म में दोनों एक-दूसरे के अपोजिट नजर आएंगे, जिसे लेकर शिवांगी वर्मा काफी रोमांचित भी हैं. पुणेमिरर.कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, शिवांगी जोशी ने अपने किरदार के बारे में कहा, ‘रोल मेरी रियल लाइफ पर्सनैलिटी से काफी अलग है.’ (फोटो साभार: Instagram@shivangi2324)

(फोटो साभार: Instagram@shivangi2324)

31 साल की शिवांगी वर्मा फिल्म को लेकर इसलिए भी एक्साइटेड हैं, क्योंकि उन्हें गोविंद नामदेव और बृजेंद्र काला जैसे दिग्गजों के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला है. वे कहती हैं, ‘मैंने रोल के लिए एक ऑडिशन और एक लुक टेस्ट दिया था. चूंकि मेरा रोल मेरी असली शख्सियत से काफी अलग है, इसलिए मुझे खुद को मानसिक रूप से तैयार करना पड़ा. किरदार को समझने के लिए मैंने टीम, निर्देशक और लेखक के साथ वक्त बिताया. (फोटो साभार: Instagram@shivangi2324)

news18 hindi

गोविंदा नामदेव बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर हैं, जिन्होंने ज्यादा फिल्मों में विलेन के रोल निभाए हैं. दर्शक उन्हें ‘बैंडिट क्वीन’, ‘सरफरोश’ और ‘सत्या’ जैसी फिल्मों की वजह से याद करते हैं. वे प्रेम चोपड़ा, अमरीश पुरी जैसे दिग्गजों के बीच अपनी खास पहचान बनाने में कामयाब रहे थे.

news18 hindi

70 साल के गोविंदा नामदेव को हिंदी सिनेमा में काम करते हुए 3 दशक से ज्यादा हो गए हैं. उन्होंने ‘नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा’ से एक्टिंग की पढ़ाई थी. उन्होंने खुद को कभी किसी किरदार से बांधकर नहीं रखा. वे सिनेमा में नए-नए किरदार निभाते रहे. उन्होंने फिल्म ‘शोला और शबनम’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था.

Abdul Razik
Abdul Razik
Editor

Abdul Razik is an entertainment writer at News Zebra, covering Bollywood and the wider entertainment world with a focus on accurate, engaging storytelling.