Fri, Oct 30, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

17 साल की उम्र में पहली शादी, 40 की उम्र में बनीं मां, दूसरी शादी के बाद ऐसा है हाल

फिल्म इंडस्ट्री की कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जो अपनी प्रोफेशनल से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं। उन्होंने 2003 में कंट्रोवर्शियल ड्रामा ‘हवाएं’ से मुकुल देव, बब्बू मान और अमितोज मान के साथ फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। हम बात क रहे हैं माही गिल की, जिनका जन्म 19 दिसंबर 1975 को पंजाबी जाट सिख परिवार में हुआ था। बॉलीवुड में कोई कनेक्शन न होने के बावजूद, उनके काम ने फिल्म इंडस्ट्री में एक अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने 28 साल की उम्र में फिल्म ‘हवाएं’ से बॉलीवुड डेब्यू किया।  एक पंजाबी सीरीज में उनकी एक्टिंग देख कुछ मेकर्स ने उन्हें फिल्में और टीवी शोज ऑफर किए।

अनुराग कश्यप ने बदल दी माही गिल की जिंदगी

माही गिल की किस्मत तब चमकी जब फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने उन्हें एक पार्टी में देखा और उन्हें फिल्म देव डी में ‘पारो’ के किरदार के लिए चुना। माही गिल को अभय देओल के साथ कास्ट किया गया था और इस फिल्म से वह रातों रात स्टार बन गईं। इस शानदार सफलता के बाद उन्होंने कई मशहूर फिल्म निर्माताओं के साथ काम किया, जिनमें तिग्मांशु धूलिया, विनय शुक्ला, विवेक अग्निहोत्री, राम गोपाल वर्मा और कई अन्य शामिल हैं। अपने बोल्ड किरादरों के लिए फेमस माही गिल ने ‘गुलाल’, ‘साहेब’, ‘बीवी और गैंगस्टर’, ‘पान सिंह तोमर’, ‘बुलेट राजा’, ‘दुर्गामती’, ‘नॉट ए लव स्टोरी’ और ‘जोरा: द सेकंड चैप्टर’ जैसी बेहतरीन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

 

17 साल में की पहली शादी

माही गिल ने 17 साल की उम्र में शादी कर ली थी। हालांकि उन्होंने आज तक अपने पहले पति का नाम नहीं बताया है, लेकिन 2012 में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए गए एक इटंरव्यू में माही गिल ने खुलासा किया कि जब उनके बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था तो उन्होंने अपने पहले पति से अलग होने का फैसला किया। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उनकी असफल शादी का कारण यह था कि उस समय वह बहुत छोटी थीं और सही गलत की परख नहीं कर पाईं।

दूसरी शादी के बाद माही गिल ऐसे बीता रही जिंदगी

2019 में माही गिल को मशहूर एक्टर से बिजनेसमैन बने रवि केसर के साथ देखा गया था और खबरें थीं कि दोनों डेटिंग कर रहे हैं। हालांकि, कुछ सालों बाद, 2023 में माही गिल ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्होंने रवि केसर से शादी कर ली है। अब, एक्ट्रेस अपनी बच्ची वेरोनिका के साथ गोवा में अपने पति रवि केसर के घर पर रहती हैं।

Abdul Razik
Abdul Razik
Editor

Abdul Razik is an entertainment writer at News Zebra, covering Bollywood and the wider entertainment world with a focus on accurate, engaging storytelling.