Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

Aishwarya-Abhishek के बाद होगा Zaheer-Sonakshi का तलाक, भविष्यवाणी से मचा बवाल!

Aishwarya Sonakshi Divorce– ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की तलाक की खबरें सामने आईं थीं लेकिन बाद में कुछ ऐसा हुआ कि लोगों की बोलती बंद हो गई। एक बार फिर से ऐश और अभिषेक साथ में हैं।

लेकिन अब एक भविष्यवाणी हुई है जिसमें कहा गया है कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या का तलाक होगा। इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को लेकर भी चर्चा है। दोनों को लेकर भी भविष्यवाणी हुई है कि तलाक होगा।

 

क्या बोले ज्योतिषी

वायरल हो रहे इस वीडियो में ज्योतिषी कई तरह के दावे करते दिख रहे हैं। उन्होने कहा, ”अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का डिवोर्स सौ प्रतिशत होगा। ये कुंडली मैने 8 महीने पहले देखी थी। सोनाक्षी सिन्हा का डिवोर्स होगा और बच्चा होने के बाद होगा। काफी हिंसा के बाद होगा।

सोनाक्षी सिन्हा का बच्चा होगा और इसके बाद दोनों बहसबाजियां शुरु होंगी। फिर हाथापाई होगी और बाद में तलाक होगा। इस शादी का अंत काफी खराब होने वाला है।” ज्योतिषी का ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है और लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

क्या बोले लोग?

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ”इस ज्योतिषी को सलमान भाई ने बुलाया है।” एक ने लिखा, ”बाबाजी किसी का भला भी बोल दिया करो।” एक ने लिखा, ”लोग कभी-कभी “बोलने के अधिकार” को बहुत लापरवाही से ले रहे हैं।” एक ने लिखा, ”सोनाक्षी का तो कंफर्म है।” एक ने लिखा, ”ये बाबा कांड करवा के मानेगा।” एक ने लिखा, ”कहां से आते हैं ऐसे लोग।”इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..

 

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.