Wed, Oct 21, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

राज कुंद्रा से रिश्ता तोड़ने जा रही शिल्पा शेट्टी, सदमे से नहीं निकल पा रही एक्ट्रेस अपने दोनों बच्चों की अकेले…

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा फिलहाल पोर्न वीडियों बनाने के मामले में जेल काट रहे हैं.

हाईकोर्ट भी राज कुंद्रा की जमानती याचिक को खारिज कर चुका है. शिल्पा शेट्टी को पति राज कुंद्रा की वजह से काफी आलोचना का सामना करना पड़ा. शिल्पा शेट्टी इस केस की वजह से सोशल मिडिया पर काफी ट्रोल हुई. बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की मानें तो शिल्पा अपने बच्चों के साथ पति का घर छोड़कर अलग रहने की प्लानिंग कर रही है.

शिल्पा शेट्टी की एक करीबी दोस्त की मानें तो राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस के बाद उन्हें काफी मुश्किल दौर से गुजरना पड़ रहा है. बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अभी भी सदमे में हैं और वहीं कुंद्रा की परेशानियां भी बढ़ती जा रही है. उनके करीबी दोस्त ने कहा कि शिल्पा शेट्टी पति की प्रॉपर्टी में से एक भी पैसा छूना नहीं चाहती है.

वो काम कर रही है और अपने दोनों बच्चों की देखभाल अकेले कर सकती है. उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि शिल्पा हंगामा 2 और निकम्मा के बाद और भी करने के लिए तैयार है. वहीं, खबरों की मानें तो अनुराग बसु और प्रियदर्शन ने उन्हें पहले ही रोल ऑफर कर दिए है.

राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी केस में जब शिल्पा से पूछताछ की गई थी. उस समय शिल्पा शेट्टी ने अपने पति राज कुंद्रा को बेगुनाह बताया था. साथ ही शिल्पा ने कहा था कि “राज एरॉटिक कंटेंट वाली फिल्में बनाते हैं ना कि पोर्न फिल्में बनाते हैं.

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा के इस बयान की वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना कर पड़ा था. जिसके बाद शिल्पा ने सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया था. जिसमें अभिनेत्री शिल्पा ने लोगों से अपील की थी वो उन्हें प्राइवेसी दें.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.