Sat, Oct 31, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

Kulhad Pizza Couple Video: फेमस कुल्हड़ पिज्जा कपल का नया वीडियो आया सामने, लोग बोले- फिर से…

Kulhad Pizza Couple Video: सोशल मीडिया के सेंसेशन कुल्हड़ पिज्जा कपल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। कपल का एक और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस देख फैंस अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं। कपल इसे उनके पुराने वीडियो से जोड़कर देख रहे हैं। उस वीडियो से कपल की काफी बदनामी हुई थी और यही वजह है कि कपल ने अब खुद को बचाने के लिए और लोगों के तानों से बचने के लिए भारत छोड़ दिया है। कुल्हड़ पिज्जा कपल अब विदेश शिफ्ट हो गए हैं और वहीं से एक बार फिर कपल का वीडियो वायरल हो गया है। जो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।

कुल्हड़ पिज्जा कपल का एक और वीडियो आया सामने (Kulhad Pizza Couple Video Viral)

कुल्हड़ पिज्जा कपल यानी जालंधर के मशहूर सहज अरोड़ा और गुरप्रीत कौर वीडियो से लीक होने के बाद ट्रोलर्स से बचने के लिए इंग्लैंड शिफ्ट हो गए हैं, क्योंकि भारत में उन्हें उनके अश्लील वीडियो की वजह से खूब नफरतों का सामना करना पड़ रहा था। सहज अरोड़ा और गुरप्रीत को जान से मारने की धमकियां तक मिल रही थी। कपल का बिजनेस भी बंद हो गया था, जिसके बाद ये कपल अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने के लिए विदेश चला गया। अब विदेश में भी वायरल कुल्हड़ पिज्जा कपल अपना एक से एक वीडियो बना रहें हैं और सोशल मीडिया पर शेयर कर रहें हैं, जिसपर यूजर्स के जमकर रिएक्शन भी आते हैं।

 

वीडियो देख फैंस कर रहे भद्दे कमेंट (Kulhad Pizza Couple Video)

सोशल मीडिया पर कुल्हड़ पिज्जा कपल फिर से एक्टिव हो गए हैं और दोनों इंग्लैंड से वीडियो बनाकर शेयर करते रहते हैं। अब फिर एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है, जिसे देख यूजर्स इनका मजाक उड़ा रहें हैं। कुल्हड़ पिज्जा कपल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। कमेंट बॉक्स में बेहद गंदे कमेंट्स मिल रहें हैं। यूजर्स अभी तक इस कपल के पीछे पड़े हुए हैं। एक यूजर ने लिखा, “फिर से आ गए दोनों।” दूसरे ने लिखा, “क्या वाकई इन दोनों ने देश छोड़ दिया।” एक अन्य ने लिखा, “इस कपल को विदेश में भी चैन नहीं है।”

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.