Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
एंटरटेनमेंट

Video: ‘वो मुझे गलत नजर से…’ वायरल गर्ल Monalisa ने शेयर किया वीडियो, सनोज मिश्रा को लेकर कही ये बात

Monalisa Viral Video: प्रयागराज के महाकुंभ में अपनी खूबसूरत आंखों से सबका दिल जीतने वाली मोनालिसा (Monalisa) इंटरनेट सेंसेशन बनने के बाद से लगातार सुर्खियों में हैं. कभी अपनी एक्टिंग की, तो कभी डांस की वीडियो से वह अपने चाहने वालों का दिल जीतने में लगी हुईं हैं. वहीं इस बीच मोनालिसा (Monalisa Video) ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसमें सोशल मीडिया (Social Media) पर हलचल बढ़ा दी है. इस वीडियो में वायरल गर्ल फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा (Sanoj Mishra) के बारे में खुलकर बात करती नजर आ रही हैं, जो इन दिनों रे-प केस में जेल में बंद हैं.

‘आज कुछ बात कहना चाहती हूं…’ Monalisa ने शेयर किया वीडियो

वायरल गर्ल मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम (Monalisa Instagram) अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह डायरेक्टर सनोज मिश्रा को लेकर खुलासा करती दिखीं. वहीं इस वीडियो में उन्होंने अपने चाहने वालों और सोशल मीडिया यूजर्स से खास अपील की है. इस वीडियो को अपलोड करते हुए मोनालिसा ने कैप्शन में लिखा, ‘आज कुछ बात कहना चाहती हूं.’

‘मैं हाथ जोड़कर आपसे विनती करती हूं…’

मोनालिसा (Monalisa Viral Video) ने अपने इंस्टाग्राम रील में बड़ी सादगी से अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, ‘आज मैं आप सबसे कुछ कहना चाहती हूं. सोशल मीडिया पर सनोज मिश्रा जी के बारे में बहुत सी झूठी बातें फैलाई जा रही हैं. वो मुझे अपनी बेटी की तरह मानते हैं और उन्होंने कभी मुझे गलत नजर से नहीं देखा. मैं हाथ जोड़कर आपसे विनती करती हूं कि उनके बारे में गलत अफवाहें न फैलाएं.’ मोनालिसा की ये बातें सुनकर उनके फैंस भी हैरान हैं, क्योंकि सनोज मिश्रा पर एक महिला ने रेप और जबरन गर्भपात जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं.

सनोज मिश्रा की गिरफ्तारी ने मोनालिसा की फिल्म को दिया नया मोड़

महाकुंभ में वायरल होने के बाद मोनालिसा को सनोज मिश्रा ने अपनी फिल्म में रोल ऑफर किया था. उस वक्त ये खबर खूब सुर्खियों में थी, लेकिन अब सनोज की गिरफ्तारी ने मामले को नया मोड़ दे दिया. मोनालिसा का ये वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दो तरह की बातें हो रही हैं. कुछ लोग उनकी सादगी और हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि वो सच को छुपा रही हैं. हालांकि, मोनालिसा का ये कहना कि सनोज ने उन्हें हमेशा सम्मान दिया.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.