Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

‘मेरे साथ सो जाओ काम मिल जाएगा…’, 22 साल की एक्ट्रेस के साथ 150 बार…

Kashika Kapoor Casting Couch: कशिका कपूर अभी के समय पर किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि वह सिल्वर स्क्रीन का एक फ्रेश फेस है। सिर्फ 22 साल की उम्र में उन्होंने एक खास पहचान दर्शकों के बीच में कायम की है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि कशिका कपूर साल 2024 में ‘आयुष्मति गीता मैट्रिक पास’ फिल्म में नजर आई थी।

कशिका कपूर ने इसी फिल्म से अपना डेब्यू भी किया था। हालांकि पिछले 1 साल से उनका कोई भी काम नहीं मिल रहा है और लगातार वह ऑडिशन भी दे रही है। लेकिन कास्टिंग काउच पर उनकी बात आकर अटक जा रही है। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी जर्नी को लेकर बात की है।

कशिका कपूर ने इस पर बात करते हुए कहा कि “मुझे कई बार डायरेक्टर ने सुबह 3:00 बजे कॉल किया और कहा कि मैं तुम्हें काम दे दूंगा। लेकिन तुमको मेरे साथ में सोना पड़ेगा। मैं हमेशा ही इस बात से इनकार किया है और मैं आगे के 10 साल के बारे में सोच कर चलती हूं। जब मैं खुद को और शीशे में देखूं तो मुझे शर्म नहीं आनी चाहिए।”

कशिका कपूर ने आगे बात करते हुए कहा कि “काम के बदले में सोना पड़ेगा और ऐसे में टैलेंट का क्या जो हमारे अंदर है। उसको तो आप पूरी तरीके से मार रहे हो। मुझे यही बात समझ में नहीं आती है कि अगर काम मिलने की वजह किसी के साथ में सोना है तो लोग ऐसा कैसे कर सकते हैं। मेरी मां तो मुझे हर बार यही सिखाती है कि कभी भी हार नहीं माननी चाहिए।”

 

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि “मेरे अंदर जो भी ताकत है मुझे उनसे मिली है। आज मैं एक हिम्मतवाली लड़की बन चुकी हूं।” जानकारी के लिए आपको बता दें कि कशिका कपूर हमेशा से ही अपने टैलेंट के बलबूते पर आगे बढ़ना चाहती हैं। वह काम के बदले में किसी के भी साथ में कंप्रोमाइज करने के लिए राजी नहीं हो सकती।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.