Sat, Oct 31, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

जब Katrina Kaif से ऑटोग्राफ लेने आईं Zareen Khan, एक्ट्रेस ने बनाया ऐसा मुंह, यूजर्स बोले- ‘घमंड टपक रहा’

जरीन खान ने साल 2010 में सलमान खान के साथ फिल्मों में डेब्यू किया था और अपनी खूबसूरती के चलते वह छा गई थीं। उनकी तुलना कटरीना कैफ (Katrina Kaif) से की जाती थी क्योंकि लोगों का मानना था कि दोनों की शक्ल काफी हद तक मिलती है।

जरीन खान और कटरीना कैफ ने कभी साथ में काम नहीं किया है, लेकिन दोनों एक बार आमने-सामने आ चुकी हैं। वीर एक्ट्रेस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कटरीना के साथ एक वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जरीन ने कटरीना से लिया था ऑटोग्राफ

जरीन खान ने अपने हालिया पोस्ट में रिवील किया है कि वह कटरीना कैफ की बहुत बड़ी फैन थीं। उन्होंने कटरीना से मिलने का एक वीडियो शेयर किया है जो उस वक्त का है, जब जरीन एक्ट्रेस नहीं बनी थीं। बात 2008 की है, जब मुंबई में रेस मूवी का प्रीमियर था और फैन गर्ल जरीन कटरीना से ऑटोग्राफ लेने आई थीं।

Katrina Kaif with Zareen Khan – Instagram

वीडियो में जरीन खान को मुस्कुराते हुए कटरीना कैफ से ऑटोग्राफ लेते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान पिंक साड़ी में वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए जरीन ने कहा, “ओह माय गॉड। यह वीडियो मिला और यादें अभी भी फ्रेश लगती हैं। मुझे यह पल याद है। रेस मूवी का प्रीमियर था।”

कटरीना की बहुत बड़ी फैन थीं जरीन

जरीन खान ने आगे कहा, “एक दोस्त की बदौलत जिसने हमें पास दिलवाए, हम सामने से जादू का अनुभव कर पाए। उस समय मैं बस एक फैन थी, कभी नहीं सोचा था कि मैं एक दिन फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बनूंगी। लेकिन देखिए मैं इस वीडियो में कितनी खुश हूं, एक फैन गर्ल। खूब मुस्कुरा रही हूं, उस महिला से ऑटोग्राफ ले रही हूं जिसके बारे में मैंने सोचा था कि वह बेहद खूबसूरत थीं और है भी।”

उनका रिएक्शन देख यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक ने कहा, “मुंह तो ऐसे बना रही जैसे कितने बड़े एक्टर से शादी की हो।” एक ने कहा, “पहले उसका रवैया अच्छा नहीं था, लेकिन अब वो ज्यादा मिलनसार और दोस्ताना हो गई हैं।” एक यूजर ने कहा, “कटरीना का घमंड टपक रहा है।”

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.