Sat, Oct 31, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

51 की उम्र में मलाइका अरोड़ा ने फैन्स को दी खुशखबरी, खबर सुनते ही जवान बेटे ने भी दी बधाई

इंडियन एक्ट्रेस, डांसर, सुपरमॉडल और अब बिजनेस वुमन बन चुकीं मलाइका अरोड़ा आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में रहती हैं। बता दें कि मलाइका अरोड़ा अपनी खूबसूरती और फिटनेस के साथ ही अपनी काम को लेकर भी काफी चर्चाओं में रहती हैं। बता दें कि मलाइका अरोड़ा इन दिनों ग्लैमर से हटके बिजनेस पर ध्यान दे रही हैं। कुछ समय पहले ही मलाइका अरोड़ा ने ‘स्कारलेट हाउस’ नाम का एक रेस्टोरेंट खोला था। इस रेस्टोरेंट की खास बात यह है कि यह 90 साल पुराने एक बंगले पर बनाया गया है।

 

बिजनेस वुमन बन चुकी हैं मलाइका

जब से मलाइका का यह रेस्टोरेंट खुला है तमाम आम से लेकर खास तक हर कोई इस रेस्टोरेंट में विटिज करना चाहता है। इस रेस्टोरेंट में मलाइका ने अपने पसंद की चीजें और वो जो भी रोजाना हेल्दी डाइट लेती हैं वह सब भी इस रेस्टोरेंट के स्पेशल मेन्यू में शामिल की गई है। लोग मलाइका के लाइफस्टाइल से काफी इंस्पायर रहते हैं इसलिए लोग इस रेस्टोरेंट में विजिट करना पसंद करते हैं।

 

 

नया रेस्त्रां खोलने जा रही हैं मलाइका

वहीं आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा अब एक और रेस्टोरेंट खोलने जा रही हैं। मलाइका अपना नया रेस्टोरेंट जूहु में खोलने की तैयारी कर रही हैं। मलाइका ने हाल ही में खुलासा किया कि उनके रेस्टोरेंट ‘स्कारलेट हाउस’ को बहुत प्यार मिल रहा है और इसी प्यार की वजह से वह अपना दूसरा रेस्टोरेंट खोलने जा रही हैं। जल्द ही मुंबई के जूहु में दूसरे रेस्टोरेंट में आपका स्वागत होगा। आपको बताते चलें कि मलाइका ने अपना यह रेस्टोरेंट अपने बेटे के साथ मिलकर खोला है। दोनों ना सिर्फ इस रेस्त्रां के पार्टनर हैं बल्कि दोनों ही अपनी जिम्मेंदारी समझकर इस रेस्टोरेंट के चक्कर लगाते रहते हैं। बता दें कि मलाइका के रेस्टोरेंट में सलमान खान का पूरा परिवार आ चुका है। साथ ही करीना, करिश्मा, सीमा सजदेह, ए पी ढिल्लों समेत तमाम सितारों को यहां स्पॉट किया जा चुका है।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.