Wed, Oct 21, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

जानिए कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक थे Sidharth Shukla…

टीवी का सबसे पसंदीदा एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) अब इस दुनिया में नहीं हैं.

अपने अभिनय और अपनी पर्सनालिटी से लोगों के दिलों पर राज करने वाले सिद्धार्थ का हार्ट अटैक से निधन (Sidharth Shukla Demise) हो गया. बताया जा रहा है कि वे रात को दवाई लेकर सोए थे उसके बाद सुबह उठे नहीं. उनकी डेड बॉडी फिलहाल मुंबई के कूपर अस्पताल में हैं. अभी तक बॉडी का पोस्टमार्टम नहीं हुआ है. टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में अचानक इस खबर से सन्नाटा पसर गया है.

Sidharth Shukla: Sidharth Shukla is a night rider - Times of India
साल 2008 में छोटे पर्दे पर शो बाबुल का आँगन छूटे ना से डेब्यू करने वाले सिद्धार्थ ने बेहद कम उम्र में ही खूब शोहरत और इज़्ज़त कमा ली थी. 40 की उम्र में इस एक्टर के पास करोड़ों की संपत्ति थी. caknowledge.com की रिपोर्ट के मताबिक सिद्धार्थ शुक्ला के पास 8.80 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है. सिद्धार्थ महीने में 10 लाख रुपये से ज़्यादा कमाते थे.

Inside Sidharth Shukla's Lavish Home in Mumbai - Stunning Balcony, Room For  Trophies And More
एक्टर एक रॉयल लाइफस्टाइल को मेंटेन करते थे मगर वक़्त ने उनका ये रुतबा बहुत जल्दी छीन लिया. क्या आपको पता है सिद्धार्थ ने हाल ही में मुंबई के पॉश इलाके में घर भी खरीदा था. उनके पास Harley-Davidson Fat Bob motorcycle, BMW X5 जैसी कार और बाइक्स थीं.

बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला की मौत पर यकीन करना बेहद मुश्किल हो रहा है. उनका जाना फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा नुकसान है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.